• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत बाजार में नजर आने लगा सर्दियों का खास फल अमरफल, जापानी फल के स्वाद के लोग हो रहे दीवाने , >>> शिवमहापुराण से भक्तिमय हुआ खितौली कालसिन मंदिर। , >>> लोहाघाट डिपो को मिले नए सहायक महाप्रबंधक, दीपक सिंह ने संभाला कार्यभार बंद पड़ी बसें चालू कराना और वर्कशॉप सुधारना पहली प्राथमिकता , >>> जब टूटी जिप्सी और उधार की कुर्सियों से शुरू हुआ था चम्पावत जिले का सफर , >>> चम्पावत में D.El.Ed प्रवेश परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, तीनों परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा ,

Saturday, 14-November-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

जनगणना-2027: चम्पावत में 16 नवंबर से शुरू होगा स्व-गणना अभियान, विभागवार रोस्टर जारी (Champawat News)

Posted by admin
2026-11-12 20:49:22
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

जनगणना-2027: चम्पावत में 16 नवंबर से शुरू होगा स्व-गणना अभियान, विभागवार रोस्टर जारी


30 नवंबर तक चलेगी प्रक्रिया, अधिक से अधिक परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य; 13 नवंबर को अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जाएगा ऑनलाइन प्रशिक्षण

चम्पावत। जनगणना-2027 के तहत जनपद में स्व-गणना अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी एवं स्व-गणना कार्यों के नोडल अधिकारी अजय सिंह ने अभियान के संचालन के लिए विभागवार रोस्टर जारी कर दिया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 से 30 नवंबर 2026 तक विभिन्न विभागों, विकासखंडों, शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में स्व-गणना की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। अभियान के दौरान अधिक से अधिक परिवारों को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं के माध्यम से परिवारों तक स्व-गणना की जानकारी पहुंचाएं और उन्हें इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। अभियान को सुचारु बनाने के लिए विभागीय नोडल अधिकारियों, तकनीकी नोडल अधिकारियों और तकनीकी सहायकों की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं।

सीडीओ अजय सिंह ने बताया कि 13 नवंबर को सुबह 11 बजे और दोपहर 2 बजे दो सत्रों में ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें मास्टर ट्रेनर एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेंद्र बिष्ट तथा फील्ड ट्रेनर महेश चंद्र संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, राजेंद्र बिष्ट, रमेश जोशी, एडीपीआरओ उमेद जौला सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित रहे।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत बाजार में नजर आने लगा सर्दियों का खास फल अमरफल, जापानी फल के स्वाद के लोग हो रहे दीवाने

    शिवमहापुराण से भक्तिमय हुआ खितौली कालसिन मंदिर।

    लोहाघाट डिपो को मिले नए सहायक महाप्रबंधक, दीपक सिंह ने संभाला कार्यभार बंद पड़ी बसें चालू कराना और वर्कशॉप सुधारना पहली प्राथमिकता

    जब टूटी जिप्सी और उधार की कुर्सियों से शुरू हुआ था चम्पावत जिले का सफर

    चम्पावत में D.El.Ed प्रवेश परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, तीनों परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा

    घास से बनी झाड़ुओं और पहाड़ी दलहनी फसलों की DM ने की सराहना, किसानों ने उठाई खेतों में घेरबाड़ की मांग

    चम्पावत में ग्रामीण संपर्क मार्गों के लिए 6.14 करोड़ रुपये स्वीकृत, गांवों में आवागमन होगा आसान

    ठांटा के दूधाधारी भगवती मेला स्थल को मिलेगी नई पहचान, सौंदर्यीकरण के लिए 97.10 लाख रुपये स्वीकृत

    लोहाघाट में दो दुकानों में हुई चोरी का खुलासा, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार; ₹12 हजार नकद और बर्तन बरामद

    NDPS मामलों पर SP रेखा यादव सख्त, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश!

    डायल 112 पर भाई की हत्या की झूठी सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांच में खुली पोल

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में 23वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी

    SP रेखा यादव ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, पुलिस जवानों की फिटनेस और अनुशासन का किया निरीक्षण

    जनगणना 2027: चम्पावत में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भर सकेंगे परिवार का विवरण

    कालसिंन मंदिर में शिवपुराण कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

    गंगोलीहाट क्षेत्र की उपेक्षा से ग्रामीणों में आक्रोश, एक दिसंबर से रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में 22वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, पूर्व विधायक समेत कई लोगों ने दिया समर्थन

    चम्पावत में SAANS अभियान का शुभारंभ, बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जागरूकता मुहिम

    टनकपुर में 16 से 20 नवंबर तक भारतीय वायु सेना का जागरूकता अभियान, स्कूल-कॉलेजों में पहुंचेंगी चयन केंद्र की टीमें

    वसुधूरा से सेला तक बनेगा संपर्क मार्ग, शासन ने 25 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in