🔊
विवेकानंद विद्या मंदिर लोहाघाट में छात्र संसद पदाधिकारियों ने ली शपथ, विद्यालय में लोकतांत्रिक चेतना का भावपूर्ण संचार
लोहाघाट (चंपावत), 17 जून 2025:
आज विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट में वंदना सत्र के दौरान छात्र संसद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य एवं संकुल प्रमुख श्री बंशीधर जोशी जी रहे। साथ ही विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री चंद्रशेखर जोशी और वरिष्ठ आचार्य श्री नंद किशोर पुनेठा जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानमंत्री बहिन निवेदिता भट्ट, सेनापति ललित जोशी, कन्या भारती प्रमुख प्रियंका जोशी, अनुशासन प्रमुख चित्रांश कुंवर, दीपिका पाटनी, भूमिका, सांची जोशी, वंदना प्रमुख जाह्नवी राय, प्रतिपक्ष सांसद शांतनु बोहरा, कुलदीप, प्रतियोगिता प्रमुख रविंद्र सहित अनेक पदों पर चयनित भैया-बहिनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि श्री बंशीधर जोशी ने अपने संबोधन में कहा—
छात्र संसद का गठन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का विकास करता है। भैया-बहिनों को विद्यालय के नियमों का पालन करते हुए समाज और देश की सेवा के लिए भी प्रेरित होना चाहिए।
प्रधानाचार्य श्री चंद्रशेखर जोशी ने सभी पदाधिकारियों को सद्भाव, कर्तव्य और सेवा भाव से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सुंदर संचालन श्री शेखरानंद पाटनी जी द्वारा किया गया।
यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि विद्यालय में लोकतांत्रिक परंपराओं और मूल्यों के प्रति जागरूकता का भी सशक्त माध्यम है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: