🔊
उत्तराखंड: चंपावत में UCC के तहत विवाह पंजीकरण कैंप 21 से 27 मार्च तक होंगे आयोजित
चंपावत, 18 मार्च 2025 – उत्तराखंड सरकार द्वारा लागू समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत जनपद चंपावत में कार्यरत सभी विवाहित सरकारी कार्मिकों के विवाह पंजीकरण को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए विशेष पंजीकरण कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
21 मार्च से 27 मार्च 2025 तक जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में यह कैंप आयोजित होंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने बताया कि सभी सरकारी कर्मचारियों को अपने विवाह का पंजीकरण UCC पोर्टल पर करवाना अनिवार्य होगा।
पंजीकरण कैंप का कार्यक्रम:
21-22 मार्च: जिलाधिकारी कार्यालय, विकास भवन, मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय।
24 मार्च: पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग।
25 मार्च: पुलिस लाइन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग।
26-27 मार्च: प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय, पुलिस लाइन, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, विद्युत वितरण खंड कार्यालय।
पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज:
पति-पत्नी दोनों का आधार कार्ड (मोबाइल से लिंक)
पति-पत्नी दोनों का पैन कार्ड
स्थायी निवास प्रमाण पत्र
दो गवाहों के आधार कार्ड
पति-पत्नी की व्यक्तिगत व संयुक्त फोटो
शादी की फोटो व निमंत्रण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
सख्त निर्देश:
सभी सरकारी विभागों के विवाहित अधिकारी व कर्मचारी इन कैंपों में पंजीकरण करवा सकते हैं।
कार्यालयाध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि 26 मार्च 2010 के बाद विवाहित सभी कर्मचारियों का UCC पोर्टल पर पंजीकरण हो।
उप जिला मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों में CSC (जन सुविधा केंद्र) के माध्यम से कैंप आयोजित करवाएंगे।
उत्तराखंड सरकार की इस पहल का उद्देश्य विवाह पंजीकरण को अनिवार्य बनाना और समान नागरिक संहिता (UCC) को प्रभावी रूप से लागू करना है।