🔊
पृथ्वी के अंतिम छोर तक खदेड़ेंगे, उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी: पीएम मोदी आतंकियों को सजा मिलकर रहेगी, उनकी बची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया: पीएम
बिहार/नई दिल्ली, 24 अप्रैल:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पंचायती राज दिवस के मौके पर पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंकियों और उनके सरपरस्तों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जिन्होंने इस हमले की साजिश रची और इसे अंजाम दिया, उन्हें "कल्पना से भी बड़ी सजा" दी जाएगी।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए इस हमले में कई निर्दोष नागरिकों की जान चली गई, जिनमें विभिन्न राज्यों के लोग शामिल थे। पीएम मोदी ने कहा, “इस हमले ने देश की आत्मा को झकझोर दिया है। आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी अब मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है।”
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि 140 करोड़ देशवासियों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रख देगी। उन्होंने इस हमले को केवल पर्यटकों पर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा पर हमला बताया।
उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “यह हमला देश के खिलाफ है, और इसका जवाब आतंकियों को जरूर मिलेगा। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ हरसंभव सहायता और इलाज के लिए प्रतिबद्ध है।”
प्रधानमंत्री का यह बयान देशभर में गूंज रहा है और इसे आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति की एक और कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।