• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत। , >>> स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान , >>> राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली। , >>> गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन , >>> लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार ,

Sunday, 13-September-2026

होम देश/राष्ट्र भारत

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: बॉर्डर पर बोरियों में RDX, हैंड ग्रेनेड और हथियार बरामद (Champawat News)

Posted by admin
2025-04-25 19:41:10
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: बॉर्डर पर बोरियों में RDX, हैंड ग्रेनेड और हथियार बरामद


अमृतसर, 25 अप्रैल 2025:
पंजाब में एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया है। भारत-पाकिस्तान सीमा के पास अमृतसर जिले के अजनाला क्षेत्र के गांव साहोवाल में खेतों से भारी मात्रा में आरडीएक्स, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। बरामद सामग्री में 4.5 किलो RDX, 5 हैंड ग्रेनेड, 3 पिस्तौल, 8 मैगजीन, 220 जिंदा कारतूस, 2 रिमोट और 2 बैटरी चार्जर शामिल हैं।

यह बरामदगी पंजाब पुलिस और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की 117 बटालियन के संयुक्त अभियान के तहत गांव चक्क बाला दरिया के पास एक किसान के खेत से की गई। विस्फोटक सामग्री दो बोरियों में भरकर गेहूं के खेत में छिपाई गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस, सेना समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं।

पहलगाम हमले के बाद अब पंजाब टारगेट?

यह घटना उस समय सामने आई है जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। ऐसे में पंजाब सीमा पर इस तरह की बरामदगी यह सवाल खड़ा कर रही है कि क्या अब आतंकियों का अगला निशाना पंजाब था?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। प्रारंभिक जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि बरामद सामग्री का उपयोग किसी बड़ी आतंकी साजिश में किया जाना था।

सख्त चौकसी और जांच शुरू

पुलिस और बीएसएफ की टीमें मौके पर तैनात हैं और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक इतनी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार पाकिस्तान की ओर से ड्रोन या अन्य माध्यम से भेजे गए हो सकते हैं।

आमजन में दहशत, एजेंसियां सतर्क

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने आम लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। वहीं सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा और सख्त कर दी गई है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद खत्म किया अनशन, जंतर-मंतर प्रदर्शन और संसद मार्च पर कार्रवाई नहीं होगी

    सोशल मीडिया में छाया कॉकरोच जनता पार्टी ट्रेंड, आखिर क्या है मामला

    आशा भोसले के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, अक्षय कुमार बोले-आवाज अमर रहेगी; कल होगा अंतिम संस्कार।

    1 अप्रैल से बदल जाएगा आर्थिक सिस्टम: टैक्स में राहत, लेकिन महंगाई का डबल झटका

    क्रिकेट खेलते समय दर्दनाक हादसा: 13 वर्षीय किशोर के शरीर में आर-पार हुआ सरिया, दिल्ली में सफल ऑपरेशन।

    लोकसभा में राहुल गांधी को लेकर अमित शाह का तीखा हमला, विपक्ष का हंगामा।

    बड़ा विमान हादसा: चतरा के जंगल में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोगों की मौत

    दिल्ली में खुले गड्ढे में गिरकर पौड़ी निवासी की मौत, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल

    30 जनवरी को शहीदों की स्मृति में देशभर में दो मिनट का मौन, भारत सरकार ने जारी किए निर्देश

    देशभर में UGC बिल 2026 के खिलाफ उठी आवाज, बिहार में सियासी घमासान तेज

    UGC के नए नियमों से देशभर में उबाल, 90% समर्थन देने वाला समाज अब विरोध में, पढ़ें देश की बड़ी खबरें।

    दुःखद: डोडा में सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवान शहीद, 11 घायल

    दुःखद: डोडा में सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवान शहीद, 11 घायल

    आतंकवाद के खिलाफ मिशन मोड में जारी रहे कार्रवाई: अमित शाह

    ऑनलाइन विरोध, ऑफलाइन असर, सोशल मीडिया पर उठी अरावली बचाओ आवाज, पर्यावरण कानूनों पर पुनर्विचार की माँग

    चम्पावत सर्किट हाउस के पास दिख रहा है तेंदुआ, लोगों में दहशत, रोजाना हजारों लोग करते हैं आवाजाही, प्रशासन से सुरक्षा इंतज़ाम बढ़ाने की मांग

    स्कूल में दर्दनाक हादसा: परीक्षा के दौरान कक्षा छह के छात्र अमेय सिंह की हार्ट अटैक से अचानक मौत, परिवार और स्कूल में शोक

    सोशल मीडिया पर 19 मिनट 34 सेकंड वायरल, 19 मिनट 34 सेकंड वायरल वीडियो: क्या है हकीकत

    सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के प्रयास में आरोपी को दो साल नौ महीने की सजा - समाज में नफरत फैलाने वालों पर बड़ा सबक

    ब्रेकिंग न्यूज़ - खौफनाक हादसा: भीषण टक्कर के बाद बस-ट्रक में लगी आग, अब तक तीन की मौत, 25 यात्री घायल


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in