🔊
देखें यहाँ कहर बरपाती बारिश, बादल फटा, बुजुर्ग की मौत, 150 भेड़-बकरियां बहीं
4 मई 2025
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चेली गांव में शनिवार रात डोंडरा नाले में बादल फटने से हाहाकार मच गया। इस हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 150 से अधिक भेड़-बकरियां नाले में बह गईं।
राज्यभर में ऑरेंज अलर्ट जारी है, कई जिलों में भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि से फसलें तबाह हो गई हैं।
शिमला, कुल्लू, सोलन, कांगड़ा, सिरमौर समेत कई जिलों में भारी नुकसान की खबर है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मृतक के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए 25,000 रुपये की अंतरिम राहत राशि देने की घोषणा की है।
आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और सतर्कता बरतें।