🔊
मथुरा में दरिंदगी की हदें पार: युवती से गैंगरेप, वीडियो बनाकर चार माह तक करते रहे ब्लैकमेल; विरोध करने पर किया वायरल
मथुरा, उत्तर प्रदेश।
जिले के नौहझील थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। गांव की एक युवती के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और दरिंदगी का वीडियो बनाकर उसे चार महीने तक ब्लैकमेल कर आबरू लूटते रहे। युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पीड़िता के चाचा के अनुसार, करीब चार माह पूर्व शाम के समय युवती अपने पिता के लिए खाना लेकर खेत पर गई थी। पिता वहां नहीं मिले तो युवती उन्हें ढूंढने लगी। इसी दौरान एक युवक मिला जिसने बताया कि उसके पिता खेत की कोठरी में हैं। युवती जब कोठरी पहुंची, तो वहां पहले से चार अन्य युवक भी नशे की हालत में मौजूद थे। युवती के अंदर जाते ही पांचों ने दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।
इसके बाद आरोपी वीडियो के आधार पर लगातार युवती को ब्लैकमेल करते रहे और कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 13 मई को जब युवती ने दोबारा मिलने से मना कर दिया, तो दरिंदों ने वीडियो वायरल कर दिया।
वीडियो 16 मई को युवती के परिजनों तक पहुंचा, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर के साथ वीडियो भी सौंपा।
नामजद आरोपी:
पुष्पेंद्र
सूरज (निवासी: चांदपुर कलां)
कपिल
आकाश
लवकुश (निवासी: मकरंदगढ़ी, थाना नौहझील)
पुलिस कार्रवाई:
सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।