🔊
प्रेमी भतीजे के लिए पति की हत्या: कातिल पत्नी रीना के फोन में मिले 55 आपत्तिजनक वीडियो, तालाब में फेंका था सबूत
कानपुर | घाटमपुर: प्रेमी भतीजे के प्यार में अंधी एक महिला ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला घाटमपुर के साढ़ क्षेत्र के लक्ष्मणखेड़ा गांव का है, जहां रीना नाम की महिला ने अपने प्रेमी और सगे जेठ के बेटे सतीश के साथ मिलकर अपने पति धीरेंद्र पासी को मौत के घाट उतार दिया।
घटना की शुरुआत 11 मई को हुई, जब धीरेंद्र की खून से लथपथ लाश घर के पीछे चारपाई पर मिली। रीना ने पहले गांव के अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए।
55 अश्लील वीडियो और तालाब में फेंका गया मोबाइल
पुलिस ने रीना के घर से एक मोबाइल जब्त किया, जिसमें 55 आपत्तिजनक वीडियो मिले। वहीं, दूसरा मोबाइल वह तालाब में फेंक चुकी थी, जिसकी तलाश अब भी जारी है। दोनों मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
हत्या का तरीका: पहले नींद की गोली, फिर सिर पर वार
धीरेंद्र को शक था कि पत्नी का किसी से संबंध है, इसलिए वह घर में सीसीटीवी लगवाना चाहता था। इस डर से रीना ने सब्जी में नींद की गोलियां मिलाकर उसे बेसुध किया और फिर प्रेमी को बुलाकर लकड़ी के गुटके से सिर पर वार कर हत्या कर दी।
मां चंद्रावती का फूट-फूट कर रोना
धीरेंद्र की मां ने बताया कि बहू ने घटना वाली रात जल्द खाना खिला दिया और चारपाई बाहर बिछाकर कूलर भी चला दिया। उन्हें बहू की चाल का कोई शक नहीं हुआ। “अब बहुरिया का जीवनभर जेल में रहना चाहिए,” रोते हुए उन्होंने कहा।
रील्स बनाने की शौकीन थी रीना
रीना इंस्टाग्राम पर "ऑफिशियल रीना 90" नाम से अकाउंट चलाती थी। उसने घटना से पहले 50 से अधिक रील्स डिलीट कर दी थीं, ताकि मोबाइल की मौजूदगी छिपाई जा सके।
कॉल डिटेल्स से हुआ खुलासा
रीना और सतीश के बीच एक-एक दिन में 60-100 कॉल्स की जानकारी मिली। दोनों एक-दूसरे से लगातार संपर्क में थे। घटना की रात भी दोनों के बीच कॉल्स की पुष्टि हुई।
पुलिस हिरासत में थप्पड़बाजी
गिरफ्तारी के बाद जेल जाते समय रीना ने सतीश को पुलिस जीप में थप्पड़ मारे और गालियां दीं। उसे इस बात का अफसोस था कि प्रेमी ने उसका नाम पुलिस को बता दिया।