🔊
पूर्व पुजारी ने दिव्यांग मंदबुद्धि महिला से कराया सामूहिक दुष्कर्म, 12 वर्षीय बेटा लापता, तीन आरोपी गिरफ्तार
सरूरपुर (मेरठ), 21 मई:
सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मंदिर से एक माह पूर्व हटाए गए पूर्व पुजारी ने शराब के नशे में मंदबुद्धि महिला को अपने तीन साथियों के हवाले कर दिया। आरोप है कि तीनों ने महिला को जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद से महिला का 12 वर्षीय बेटा भी लापता है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पुजारी सरधना क्षेत्र का निवासी है और मंदिर में रहते हुए शराब व नशे की लत के चलते पहले ही हटा दिया गया था। वह एक विधवा महिला और उसके बेटे के साथ मंदिर में रहकर भिक्षा मांगता था।
मंगलवार शाम पुजारी अपने साथियों संग शराब पीकर मंदिर पहुंचा और महिला को सौंप दिया। इसके बाद आरोपी उसे सरूरपुर के जंगल में ले गए और दरिंदगी की। बुधवार सुबह महिला मंदिर परिसर में लौटी, लेकिन उसका बेटा गायब था।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तीनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और बच्चे की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार:
> "घटना बेहद गंभीर है। तीनों आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बच्चे की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है।"
-