🔊
उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच का साप्ताहिक रोस्टर जारी, विकासखंडवार तय हुए दिन
चंपावत, 19 सितंबर 2026, सूवि।
आमजन की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में तीनों विकासखंडों के मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड जांच का साप्ताहिक रोस्टर निर्धारित किया गया है।
नई व्यवस्था के तहत दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को जांच के लिए अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मरीज अपने विकासखंड के लिए निर्धारित दिवस पर चिकित्सालय पहुंचकर अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार—
पाटी विकासखंड: सोमवार एवं मंगलवार
लोहाघाट विकासखंड: बुधवार एवं गुरुवार
बाराकोट विकासखंड: शुक्रवार एवं शनिवार
अस्पताल प्रशासन के अनुसार विकासखंडवार रोस्टर निर्धारित करने का उद्देश्य चिकित्सालय में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखना और तीनों विकासखंडों से आने वाले मरीजों को सुव्यवस्थित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है।
प्रशासन ने आमजन से निर्धारित दिवस के अनुसार अस्पताल पहुंचकर इस व्यवस्था का लाभ उठाने की अपील की है।