🔊
ऑपरेशन प्रहार: टनकपुर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
चंपावत, 19 सितंबर 2026।
ऑपरेशन प्रहार एवं ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली टनकपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत 19 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने पंचायत घर टनकपुर से अशोक कुमार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी सिद्ध बाबा आयरन स्टोर, निकट पंचायत घर, टनकपुर, जनपद चंपावत को गिरफ्तार** किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध धारा 138 NI Act के अंतर्गत न्यायालय में कार्यवाही प्रचलित है। आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम
उप निरीक्षक तेज कुमार
कांस्टेबल दीपक रावत
चंपावत पुलिस ने बताया कि वारंटियों एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
चंपावत पुलिस—अपराधियों पर प्रहार, कानून का प्रभाव।