🔊
नशा तस्करी के खिलाफ चंपावत पुलिस की कार्रवाई, 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
चंपावत, 19 सितंबर 2026।
ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत चंपावत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद के थाना एवं चौकी क्षेत्रों में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 सितंबर 2026 को क्षेत्राधिकारी चंपावत के पर्यवेक्षण एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक, कोतवाली चंपावत के नेतृत्व में चौकी चलथी पुलिस टीम द्वारा चौकी के सामने बैरियर पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध कोतवाली चंपावत में धारा 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
तरुण सिंह ग्वाल पुत्र पूरन सिंह ग्वाल, निवासी वार्ड नंबर 04, घंटाघर, पिथौरागढ़, उम्र 25 वर्ष।
बरामदगी
➡️ 10 ग्राम अवैध स्मैक
पुलिस टीम
उ0नि0 राकेश कठायत, प्रभारी चौकी चलथी, चंपावत
कांस्टेबल कमल नाथ, चौकी चलथी
कांस्टेबल कुलदीप, चौकी चलथी, कोतवाली चंपावत
पुलिस ने आमजन से नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई है।
MANAS हेल्पलाइन: 1933
आपातकालीन सेवा: 112
नशा मुक्त देवभूमि–नशा मुक्त भारत