• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार, चार नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी , >>> जीआईसी भिनगड़ी के अंकुश कुमार ने विज्ञान संगोष्ठी में हासिल किया प्रथम स्थान , >>> मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से चम्पावत के 40 लाभार्थियों को 2.65 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत , >>> सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन तक पहुंचीं राजस्व सेवाएं, खाताधारकों को मिली खतौनियां , >>> एनआई एक्ट के वारंटी को चम्पावत पुलिस ने जयपुर से किया गिरफ्तार ,

Sunday, 20-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

रेगड़ू नंदा देवी मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का भव्य समापन, भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-19 14:36:00
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

रेगड़ू नंदा देवी मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का भव्य समापन, भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


रेगड़ू नंदा देवी मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का भव्य समापन, भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

चंपावत। नौगांव-रेगड़ू मार्ग पर एबटमाउंट के समीप स्थित ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का श्रद्धा और भक्ति के माहौल में भव्य समापन हुआ। आयोजन के दौरान कलश यात्रा, रात्रि जागरण, भजन-कीर्तन, भंडारा एवं कन्या पूजन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां नंदा देवी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। पंडित बबलू जोशी एवं पंकज जोशी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण के दौरान श्रद्धालु देर रात तक भक्तिरस में डूबे रहे।

रात्रि जागरण में पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडेय और कांग्रेस नेता मुन्ना ढेक ने भी पहुंचकर पूजा-अर्चना की, प्रसाद ग्रहण किया और मां नंदा देवी का आशीर्वाद लिया।

आयोजन समिति की ओर से कुंदन सिंह मेहता, प्रकाश मेहता, दरबान सिंह, मोहन मेहता, खुशाल सिंह, राजू मेहता, निर्मल मेहता सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

समापन अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नौ गांव रेगड़ू के ग्रामीणों के साथ ही क्षेत्र से बाहर ब्याही बेटियों के परिवार भी आयोजन में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। इससे आयोजन में पारिवारिक एवं सामाजिक जुड़ाव की झलक देखने को मिली।

क्षेत्र के बुजुर्ग एवं शताब्दी वर्ष पूर्ण कर चुके पूर्व शिक्षक मोती सिंह मेहता ने भी आयोजन में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में आस्था, सामाजिक सहभागिता और आपसी भाईचारे का सुंदर संदेश दिया।

आयोजन को सफल बनाने में परवीन सिंह, भगवान सिंह, भुवन चौधरी, लक्ष्मी दत्त जोशी, कमल मेहता, होशियार सिंह सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया।

समापन के दौरान मंदिर परिसर ‘जय मां नंदा देवी’ के जयकारों से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार, चार नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

    जीआईसी भिनगड़ी के अंकुश कुमार ने विज्ञान संगोष्ठी में हासिल किया प्रथम स्थान

    मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से चम्पावत के 40 लाभार्थियों को 2.65 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

    सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन तक पहुंचीं राजस्व सेवाएं, खाताधारकों को मिली खतौनियां

    एनआई एक्ट के वारंटी को चम्पावत पुलिस ने जयपुर से किया गिरफ्तार

    NCC कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक और रैली से दिया नशा मुक्त भारत का संदेश।

    ऑपरेशन कालनेमी के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्रवाई झूमाधुरी मेले में साधु के भेष में घूम रहे 2 बाहरी व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान

    गंगोलीहाट में बंदरों का आतंक, काश्तकारों और व्यापारियों ने वन विभाग को सौंपा ज्ञापन।

    बेरीनाग के खितोली गांव में गुलदार का आतंक, दहशत में ग्रामीण; वन विभाग ने लगाए कैमरे।

    चंपावत ब्लॉक में 23 और 24 सितंबर को होगी संस्कृत प्रतियोगिता

    देववाणी संस्कृत को नई उड़ान, उत्तराखंड में खुलेंगे चार वेद अध्ययन केंद्र।

    झूमाधुरी धाम में आस्था का अद्भुत संसार, जहां दैवीय शक्तियों से साक्षात्कार की मान्यता।

    ग्रामीण युवाओ ने दिखाया साधन न होने के बावजूद अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

    ग्रामीण युवाओ ने दिखाया साधन न होने के बावजूद अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

    रेगड़ू नंदा देवी मंदिर में गूंजे जयकारे, भव्य भंडारे के साथ दो दिवसीय धार्मिक आयोजन संपन्न।

    अपराध का स्वरूप बदला, कानून हुआ और सख्त; बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं: कुसुम कंडवाल

    झंगोरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹5250 प्रति कुंतल, पारंपरिक मिलेट फसलों को मिलेगा बढ़ावा

    पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण में आरोपों की पुष्टि नहीं, जांच में मौके पर मिले सभी उपकरण

    ऑपरेशन प्रहार: टनकपुर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

    नशा तस्करी के खिलाफ चंपावत पुलिस की कार्रवाई, 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in