🔊
ग्रामीण युवाओ ने दिखाया साधन न होने के बावजूद अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन
खेल जीवन की है महत्वपूर्ण आवश्यकता बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के लिए खेलो के माध्यम से युवा बनाये अपना करियर
पाटी
यहाँ आयोजित खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में बच्चो ने ग्रामीण क्षेत्रो में खेल सुविधाओं के अभाव के बावजूद भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर यह साबित किया की वह किसी से कम नहीं है तीन वर्गो में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रथम दिवस में अपना दम ख़म दिखाया शैलेश मटियानी शिक्षक दक्षता प्राप्त शिक्षक रवीश पचौली के सञ्चालन में हुए कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सतीश चंद्र पांडेय ने शिक्षा के साथ संस्कारो पर विशेष बल देते हुए कहा कि यह छोटे बच्चे कोरा कागज लेकर आपके पास आते है जिसमे आपके ही द्वारा इनके भविष्य की इबारत लिखी जानी है उन्होंने इस बात पर प्रशंशा वव्यक्त की कि यहाँ के शिक्षक अपने बच्चो को हर क्षेत्र में आगे लाने का प्रयास कर रहे है मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा अब खेलो के माध्यम से रोजगार एवं सम्मान के द्वार खोले गए है जिसे देखते हुए बच्चो की प्रतिभा को तरासा जाना चाहिए इससे पूर्व आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि का भाव पूर्ण स्वागत किया गया
इस अवसर पर विभिन्न वर्गो में अनेक प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे अब्बल रहे प्रतियोगी जिला स्तर अपना दम ख़म दिखाएंगे कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी श्री भट्ट , थानाध्यक्ष आर सी बेलवाल , सामाजिक कार्यकर्त्ता राजेश बिष्ट , नगर पंचायत के चेयरमैन नारायण लाल ,सभासद बबलू पाटनी , प्रकाश भट्ट आदि लोगो ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साह वर्धन किया
फोटो कार्यक्रम में उपस्थित प्रतियोगियों के साथ मुख्य अतिथि एवं अन्य