🔊
ऑपरेशन कालनेमी के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्रवाई झूमाधुरी मेले में साधु के भेष में घूम रहे 2 बाहरी व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
ऑपरेशन कालनेमी के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्रवाई
झूमाधुरी मेले में साधु के भेष में घूम रहे 2 बाहरी व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चम्पावत, 19 सितंबर 2026। धार्मिक आयोजनों और मेलों में संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमी के तहत लोहाघाट पुलिस ने झूमाधुरी मेले में सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस ने साधु के भेष में घूमकर श्रद्धालुओं को टीका-पिठिया लगाकर धनराशि मांग रहे दो बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित कर पूछताछ एवं सत्यापन किया। पुलिस के अनुसार दोनों व्यक्ति नानक सागर रोड, बहादुर बरनाला, पंजाब के निवासी पाए गए।
पुलिस के मुताबिक, बिना सत्यापन मेले में घूमकर आमजन से धनराशि मांगने के मामले में दोनों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
चम्पावत पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मेलों और धार्मिक आयोजनों के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से सावधान रहें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस को दें अथवा 112 पर सूचना दें।