• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार, चार नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी , >>> जीआईसी भिनगड़ी के अंकुश कुमार ने विज्ञान संगोष्ठी में हासिल किया प्रथम स्थान , >>> मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से चम्पावत के 40 लाभार्थियों को 2.65 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत , >>> सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन तक पहुंचीं राजस्व सेवाएं, खाताधारकों को मिली खतौनियां , >>> एनआई एक्ट के वारंटी को चम्पावत पुलिस ने जयपुर से किया गिरफ्तार ,

Sunday, 20-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण में आरोपों की पुष्टि नहीं, जांच में मौके पर मिले सभी उपकरण (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-19 21:32:05
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण में आरोपों की पुष्टि नहीं, जांच में मौके पर मिले सभी उपकरण


चम्पावत, 19 सितम्बर 2026। विकासखंड पाटी की ग्राम पंचायत पुनौली में जय अम्बे स्वयं सहायता समूह को कृषि विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराए गए कृषि उपकरणों को लेकर की गई शिकायतों की जांच में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर गठित जांच समिति ने मौके पर पहुंचकर उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया, जिसमें सभी संबंधित उपकरण उपलब्ध पाए गए।

जांच के लिए सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी के नेतृत्व में समिति गठित की गई थी। समिति में कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी नारायण सिंह तथा खंड विकास अधिकारी जगदीश सिंह कार्की शामिल रहे। समिति ने ग्राम पंचायत पुनौली पहुंचकर प्रकरण से जुड़े तथ्यों की जांच की और उपलब्ध कराए गए उपकरणों का मौके पर सत्यापन किया।

भौतिक सत्यापन के दौरान मौके पर 2 पावर वीडर, 4 आटा चक्की और 6 घास काटने की मशीनें उपलब्ध मिलीं। जांच समिति ने उपलब्ध तथ्यों और मौके पर किए गए सत्यापन के आधार पर उपकरणों से संबंधित लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं की।

इससे पहले परियोजना निदेशक अजय सिंह के स्तर से भी मामले की जांच की गई थी। पूर्व जांच में भी योजना के क्रियान्वयन एवं वित्तीय प्रकरण में किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता की पुष्टि नहीं हुई थी।

प्रकरण को लेकर लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी द्वारा शिकायत उठाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने दोबारा जांच कराकर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने का निर्णय लिया था। जांच के बाद सभी संबंधित कृषि उपकरण मौके पर उपलब्ध पाए गए।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत या आरोप की तथ्यों के आधार पर जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाएगी तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।

विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि शिकायतों की निष्पक्ष एवं ईमानदारी से जांच होने से वास्तविक तथ्य सामने आते हैं और व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहती है। उन्होंने निष्पक्ष जांच के लिए सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी की सराहना की।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार, चार नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

    जीआईसी भिनगड़ी के अंकुश कुमार ने विज्ञान संगोष्ठी में हासिल किया प्रथम स्थान

    मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से चम्पावत के 40 लाभार्थियों को 2.65 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

    सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन तक पहुंचीं राजस्व सेवाएं, खाताधारकों को मिली खतौनियां

    एनआई एक्ट के वारंटी को चम्पावत पुलिस ने जयपुर से किया गिरफ्तार

    NCC कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक और रैली से दिया नशा मुक्त भारत का संदेश।

    ऑपरेशन कालनेमी के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्रवाई झूमाधुरी मेले में साधु के भेष में घूम रहे 2 बाहरी व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान

    गंगोलीहाट में बंदरों का आतंक, काश्तकारों और व्यापारियों ने वन विभाग को सौंपा ज्ञापन।

    बेरीनाग के खितोली गांव में गुलदार का आतंक, दहशत में ग्रामीण; वन विभाग ने लगाए कैमरे।

    चंपावत ब्लॉक में 23 और 24 सितंबर को होगी संस्कृत प्रतियोगिता

    देववाणी संस्कृत को नई उड़ान, उत्तराखंड में खुलेंगे चार वेद अध्ययन केंद्र।

    झूमाधुरी धाम में आस्था का अद्भुत संसार, जहां दैवीय शक्तियों से साक्षात्कार की मान्यता।

    ग्रामीण युवाओ ने दिखाया साधन न होने के बावजूद अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

    ग्रामीण युवाओ ने दिखाया साधन न होने के बावजूद अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

    रेगड़ू नंदा देवी मंदिर में गूंजे जयकारे, भव्य भंडारे के साथ दो दिवसीय धार्मिक आयोजन संपन्न।

    अपराध का स्वरूप बदला, कानून हुआ और सख्त; बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं: कुसुम कंडवाल

    झंगोरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹5250 प्रति कुंतल, पारंपरिक मिलेट फसलों को मिलेगा बढ़ावा

    रेगड़ू नंदा देवी मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का भव्य समापन, भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    ऑपरेशन प्रहार: टनकपुर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

    नशा तस्करी के खिलाफ चंपावत पुलिस की कार्रवाई, 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in