🔊
चम्पावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का होगा उद्घाटन, 23 से 25 सितंबर तक आयोजित होगा 3 दिवसीय आयुष्कामीय शिविर।
चम्पावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का होगा उद्घाटन, 23 से 25 सितंबर तक आयोजित होगा 3 दिवसीय आयुष्कामीय शिविर।
11वें आयुर्वेद दिवस पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में निःशुल्क आयुष्कामीय शिविर का आयोजन
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद चम्पावत में संचालित 'सेवा संकल्प अभियान' कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग तथा राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तराखंड द्वारा एक विशेष पहल की जा रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ आनंद सिंह ने बताया कि दिनांक 23 सितम्बर 2026 को 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, नगर महालक्ष्मी मार्केट, चम्पावत में 'आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र' का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।
इस केंद्र के व्यापक प्रचार-प्रसार और आम जनमानस को स्वास्थ्य लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से 23 सितम्बर से 25 सितम्बर 2026 तक प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक तीन दिवसीय 'आयुष्कामीय शिविर' का आयोजन किया जा रहा है।
इस तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर में आयुर्वेद की समस्त विधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सा पद्धतियों का लाभ आम जनता तक पहुँचाया जाएगा।
शिविर के दौरान कमर, गर्दन एवं घुटनों का दर्द, सर्वाइकल, लम्बर स्पोंडिलाइटिस, साइटिका, गठिया, मांसपेशियों व नसों के दर्द तथा बवासीर, भगन्दर, फिशर और पाइलोनाइडल साइनस जैसी बीमारियों का आयुर्वेद द्वारा समग्र उपचार किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त क्षारसूत्र चिकित्सा, मर्म चिकित्सा, अग्निकर्म चिकित्सा, आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी, रक्तमोक्षण चिकित्सा तथा आयुर्वेदिक पंचकर्म, औषधि एवं जीवनशैली मार्गदर्शन जैसी विशेष उपचार सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में विभाग द्वारा दी जाने वाली विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, चम्पावत द्वारा समस्त जनप्रतिनिधियों, विशिष्ट व गणमान्य अतिथियों तथा क्षेत्र के सभी नागरिकों से इस शिविर में प्रतिभाग कर निःशुल्क पंजीकरण एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: