• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> बाजपुर में अवैध SIM Box टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़, 114 सिम समेत दो SIM Box बरामद , >>> पाटी और देवीधुरा में सड़कों पर बिटुमिनस कंक्रीट का कार्य पूरा, आवागमन होगा सुगम , >>> एसपी रेखा यादव ने पुलिस कार्यालय की प्रधान लिपिक और आंकिक शाखा का किया वार्षिक निरीक्षण , >>> लोहाघाट में एनसीसी कैडेट्स को टीबी और एचआईवी के प्रति किया जागरूक , >>> सड़क दुर्घटनाओं में मदद करने वाले होते हैं महामानव, जिलाधिकारी। ,

Wednesday, 23-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

लधिया-रतिया सहित सहायक नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर जिलाधिकारी सख्त, वन, पुलिस और मत्स्य विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई के निर्देश, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने को कहा। (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-21 17:54:33
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

लधिया-रतिया सहित सहायक नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर जिलाधिकारी सख्त, वन, पुलिस और मत्स्य विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई के निर्देश, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने को कहा।


लधिया-रतिया सहित सहायक नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर जिलाधिकारी सख्त*म, वन, पुलिस और मत्स्य विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई के निर्देश, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने को कहा।

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,स्थानीय लोगों द्वारा लधिया, रतिया एवं उनके सहायक गधेरों सहित क्षेत्र की छोटी नदियों में विस्फोटक पदार्थों का प्रयोग कर मछलियां मारने की शिकायत जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के समक्ष रखी गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और वन विभाग, पुलिस तथा मत्स्य विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि नदियों एवं गधेरों में विस्फोटक पदार्थों का प्रयोग कर मछलियां मारना जलीय जैव विविधता और प्राकृतिक पारिस्थितिकी के लिए गंभीर खतरा है। इस प्रकार की गतिविधियों से मछलियों के साथ ही अन्य जलीय जीवों एवं उनके प्राकृतिक आवास को भी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने वन, पुलिस एवं मत्स्य विभाग को संयुक्त रूप से संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण करने और आप्रकृति तरीके से मछली मारने पर प्रभावी अंकुश लगाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायत की जांच कर लागू पर्यावरणीय, मत्स्य एवं विस्फोटक पदार्थ संबंधी अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद की नदियों, जलस्रोतों और जलीय जैव विविधता का संरक्षण प्रशासन की प्राथमिकता है। प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि इस प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग अथवा प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    बाजपुर में अवैध SIM Box टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़, 114 सिम समेत दो SIM Box बरामद

    पाटी और देवीधुरा में सड़कों पर बिटुमिनस कंक्रीट का कार्य पूरा, आवागमन होगा सुगम

    एसपी रेखा यादव ने पुलिस कार्यालय की प्रधान लिपिक और आंकिक शाखा का किया वार्षिक निरीक्षण

    लोहाघाट में एनसीसी कैडेट्स को टीबी और एचआईवी के प्रति किया जागरूक

    सड़क दुर्घटनाओं में मदद करने वाले होते हैं महामानव, जिलाधिकारी।

    जंगलों की आग पर कार्यशाला, जंगलों की आग से सिमट रहे वन, बचाव के लिए विभागों को एकजुट होने की जरूरत।

    11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय चम्पावत में संवादात्मक संगोष्ठी आयोजित, एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर एलोपैथिक व आयुर्वेद चिकित्सकों ने किया मंथन।

    बेरीनाग में ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    गंगोलीहाट में आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

    बेरीनाग में पौराणिक रात्रि मेले की तैयारियों पर मंथन, व्यवस्थाओं को लेकर बनी रूपरेखा

    मुख्यमंत्री युवा मंथन में ओजस्वी ने बढ़ाया गंगोलीहाट का मान, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत।

    पासम और गोशनी में 140 काश्तकारों को बांटे उन्नत बीज, किसानों को आधुनिक खेती की दी जानकारी

    पाटी स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर, 8 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

    धूरा नौले में चला वृहद स्वच्छता अभियान, जल स्रोतों के संरक्षण का दिया संदेश

    गूगल मैप की गलती से भटक रहे बाबा नीम करौली के श्रद्धालु, हल्द्वानी की जगह चम्पावत पहुंच रहे यात्री।

    चम्पावत में तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों और युवाओं को किया जागरूक

    चम्पावत: 54 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

    सीमांत क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विजन से टनकपुर में ₹19.81 करोड़ से आकार ले रहा 50 बेड का आयुष अस्पताल।

    चम्पावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का होगा उद्घाटन, 23 से 25 सितंबर तक आयोजित होगा 3 दिवसीय आयुष्कामीय शिविर।

    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चंपावत में राष्ट्रीय राजमार्गों व प्रमुख सड़कों पर व्यापक रखरखाव एवं सफाई अभियान जारी


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in