• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> बाजपुर में अवैध SIM Box टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़, 114 सिम समेत दो SIM Box बरामद , >>> पाटी और देवीधुरा में सड़कों पर बिटुमिनस कंक्रीट का कार्य पूरा, आवागमन होगा सुगम , >>> एसपी रेखा यादव ने पुलिस कार्यालय की प्रधान लिपिक और आंकिक शाखा का किया वार्षिक निरीक्षण , >>> लोहाघाट में एनसीसी कैडेट्स को टीबी और एचआईवी के प्रति किया जागरूक , >>> सड़क दुर्घटनाओं में मदद करने वाले होते हैं महामानव, जिलाधिकारी। ,

Wednesday, 23-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

गंगोलीहाट में आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-22 15:15:14
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

गंगोलीहाट में आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन


गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन और ऑल इंडिया स्कीम वर्कर्स फेडरेशन के आह्वान पर गंगोलीहाट क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकत्रियों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी गंगोलीहाट के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अविलंब न्यूनतम वेतन, पेंशन तथा नियमितीकरण की मांग उठाई है।

आशा कार्यकत्रियों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा राजकीय चिकित्सालयों में कामकाज ठप रखकर अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगी।
मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में आशा कार्यकत्रियों ने कहा कि उत्तराखंड का स्वास्थ्य विभाग उनके श्रम के बल पर चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें न्यूनतम वेतन, कर्मचारी दर्जा और पेंशन जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक तरफ जहां सरकार विधायकों और जन प्रतिनिधियों के वेतनों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है, वहीं दिन-रात मातृ शिशु सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में जुटी आशा कार्यकत्रियों को दैनिक मजदूरों से भी कम मानदेय दिया जा रहा है।
यूनियन ने स्मरण दिलाया कि पूर्व में खटीमा स्थित कैंप कार्यालय में वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा आशाओं को 11,500 रुपये प्रति माह मानदेय देने तथा डीजी हेल्थ द्वारा नियत मानदेय का प्रस्ताव लागू करने का वादा किया गया था। हालांकि, लंबा समय बीत जाने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं हो सका है।
ज्ञापन के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं ने प्रमुख रूप से मांग रखी है कि 11,500 रुपये मानदेय देने के वादे को तत्काल लागू किया जाए, आशाओं को राज्य कर्मचारी घोषित कर उनका नियमितीकरण किया जाए, सेवानिवृत्त होने पर पेंशन व एकमुश्त धनराशि का प्रावधान किया जाए और सभी अस्पतालों में उनके सम्मानजनक व्यवहार के साथ सुरक्षित कार्य माहौल सुनिश्चित किया जाए। आशा कार्यकर्ता संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष उमा मेहरा एवम् आशा कार्यकर्ताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि आगामी चुनाव से पूर्व उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो उग्र अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    बाजपुर में अवैध SIM Box टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़, 114 सिम समेत दो SIM Box बरामद

    पाटी और देवीधुरा में सड़कों पर बिटुमिनस कंक्रीट का कार्य पूरा, आवागमन होगा सुगम

    एसपी रेखा यादव ने पुलिस कार्यालय की प्रधान लिपिक और आंकिक शाखा का किया वार्षिक निरीक्षण

    लोहाघाट में एनसीसी कैडेट्स को टीबी और एचआईवी के प्रति किया जागरूक

    सड़क दुर्घटनाओं में मदद करने वाले होते हैं महामानव, जिलाधिकारी।

    जंगलों की आग पर कार्यशाला, जंगलों की आग से सिमट रहे वन, बचाव के लिए विभागों को एकजुट होने की जरूरत।

    11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय चम्पावत में संवादात्मक संगोष्ठी आयोजित, एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर एलोपैथिक व आयुर्वेद चिकित्सकों ने किया मंथन।

    बेरीनाग में ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    बेरीनाग में पौराणिक रात्रि मेले की तैयारियों पर मंथन, व्यवस्थाओं को लेकर बनी रूपरेखा

    मुख्यमंत्री युवा मंथन में ओजस्वी ने बढ़ाया गंगोलीहाट का मान, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत।

    पासम और गोशनी में 140 काश्तकारों को बांटे उन्नत बीज, किसानों को आधुनिक खेती की दी जानकारी

    पाटी स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर, 8 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

    धूरा नौले में चला वृहद स्वच्छता अभियान, जल स्रोतों के संरक्षण का दिया संदेश

    गूगल मैप की गलती से भटक रहे बाबा नीम करौली के श्रद्धालु, हल्द्वानी की जगह चम्पावत पहुंच रहे यात्री।

    चम्पावत में तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों और युवाओं को किया जागरूक

    लधिया-रतिया सहित सहायक नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर जिलाधिकारी सख्त, वन, पुलिस और मत्स्य विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई के निर्देश, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने को कहा।

    चम्पावत: 54 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

    सीमांत क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विजन से टनकपुर में ₹19.81 करोड़ से आकार ले रहा 50 बेड का आयुष अस्पताल।

    चम्पावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का होगा उद्घाटन, 23 से 25 सितंबर तक आयोजित होगा 3 दिवसीय आयुष्कामीय शिविर।

    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चंपावत में राष्ट्रीय राजमार्गों व प्रमुख सड़कों पर व्यापक रखरखाव एवं सफाई अभियान जारी


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in