• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> बाजपुर में अवैध SIM Box टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़, 114 सिम समेत दो SIM Box बरामद , >>> पाटी और देवीधुरा में सड़कों पर बिटुमिनस कंक्रीट का कार्य पूरा, आवागमन होगा सुगम , >>> एसपी रेखा यादव ने पुलिस कार्यालय की प्रधान लिपिक और आंकिक शाखा का किया वार्षिक निरीक्षण , >>> लोहाघाट में एनसीसी कैडेट्स को टीबी और एचआईवी के प्रति किया जागरूक , >>> सड़क दुर्घटनाओं में मदद करने वाले होते हैं महामानव, जिलाधिकारी। ,

Wednesday, 23-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय चम्पावत में संवादात्मक संगोष्ठी आयोजित, एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर एलोपैथिक व आयुर्वेद चिकित्सकों ने किया मंथन। (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-22 19:50:29
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय चम्पावत में संवादात्मक संगोष्ठी आयोजित, एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर एलोपैथिक व आयुर्वेद चिकित्सकों ने किया मंथन।


11वें आयुर्वेद दिवस के पूर्व कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत मंगलवार को जिला चिकित्सालय चम्पावत के सभागार में Integrative Healthcare for Better Health Outcomes (बेहतर स्वास्थ्य परिणामों के लिए एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल) विषय पर एक विशेष संवादात्मक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य दोनों चिकित्सा पद्धतियों के मध्य वैज्ञानिक संवाद, बेहतर तालमेल तथा रोगी-केंद्रित समन्वित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना रहा।

इस दौरान आयुर्वेद को लेकर समाज तथा विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के मध्य प्रचलित भ्रांतियों एवं अवधारणाओं पर खुलकर वैज्ञानिक चर्चा की गई।
एलोपैथिक चिकित्सकों द्वारा आयुर्वेद की वैज्ञानिक प्रामाणिकता, औषधियों की गुणवत्ता, पंचकर्म, क्षारसूत्र तथा आधुनिक उपचार के साथ आयुर्वेदिक दवाओं के समन्वय एवं विभिन्न रोगों में आयुर्वेद की भूमिका से संबंधित प्रश्न रखे गए।
इन सभी जिज्ञासाओं का समाधान आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं व्यावहारिक चिकित्सकीय अनुभवों के आधार पर किया गया।

मंथन के दौरान यह निष्कर्ष निकला कि किसी भी चिकित्सा पद्धति में रोगी के उपचार का निर्णय वैज्ञानिक प्रमाण, मरीज की स्थिति, सुरक्षा एवं चिकित्सकीय विवेक के आधार पर होना चाहिए। आवश्यकतानुसार दोनों पद्धतियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मरीजों को अधिक सुरक्षित, प्रभावी एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकती हैं। अंत में भविष्य में भी ऐसे अंतर-विभागीय संवाद एवं संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने पर सहमति व्यक्त की गई।

आयोजित संगोष्ठी में आयुर्वेद एवं एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति के चिकित्सकों, फार्मेसी अधिकारियों, नर्सिंग अधिकारियों तथा जिला चिकित्सालय के कार्मिकों ने सहभागिता की।

संगोष्ठी में जिला चिकित्सालय चम्पावत के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वेंकटेश द्विवेदी, डॉ. सोनाली मंडल, फिजिशियन डॉ. अजय कुमार, डॉ. गौरांग जोशी, डॉ. गौरव, डॉ. सिद्धार्थ त्यागी, डॉ. इरम, मुख्य फार्मेसी अधिकारी श्री विष्णु गिरी, फार्मेसी अधिकारी श्री मनोज पुनेठा, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक नागरकोटी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद सिंह गुसाईं, राष्ट्रीय आयुष मिशन के जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुधाकर गंगवार, डॉ. गिरेंद्र चौहान, डॉ. ज़ेबा मलिक एवं डॉ. भास्कर मेहंदीरत्ता सहित अनेक चिकित्सक व अधिकारी उपस्थित रहे।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    बाजपुर में अवैध SIM Box टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़, 114 सिम समेत दो SIM Box बरामद

    पाटी और देवीधुरा में सड़कों पर बिटुमिनस कंक्रीट का कार्य पूरा, आवागमन होगा सुगम

    एसपी रेखा यादव ने पुलिस कार्यालय की प्रधान लिपिक और आंकिक शाखा का किया वार्षिक निरीक्षण

    लोहाघाट में एनसीसी कैडेट्स को टीबी और एचआईवी के प्रति किया जागरूक

    सड़क दुर्घटनाओं में मदद करने वाले होते हैं महामानव, जिलाधिकारी।

    जंगलों की आग पर कार्यशाला, जंगलों की आग से सिमट रहे वन, बचाव के लिए विभागों को एकजुट होने की जरूरत।

    बेरीनाग में ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    गंगोलीहाट में आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

    बेरीनाग में पौराणिक रात्रि मेले की तैयारियों पर मंथन, व्यवस्थाओं को लेकर बनी रूपरेखा

    मुख्यमंत्री युवा मंथन में ओजस्वी ने बढ़ाया गंगोलीहाट का मान, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत।

    पासम और गोशनी में 140 काश्तकारों को बांटे उन्नत बीज, किसानों को आधुनिक खेती की दी जानकारी

    पाटी स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर, 8 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

    धूरा नौले में चला वृहद स्वच्छता अभियान, जल स्रोतों के संरक्षण का दिया संदेश

    गूगल मैप की गलती से भटक रहे बाबा नीम करौली के श्रद्धालु, हल्द्वानी की जगह चम्पावत पहुंच रहे यात्री।

    चम्पावत में तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों और युवाओं को किया जागरूक

    लधिया-रतिया सहित सहायक नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर जिलाधिकारी सख्त, वन, पुलिस और मत्स्य विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई के निर्देश, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने को कहा।

    चम्पावत: 54 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

    सीमांत क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विजन से टनकपुर में ₹19.81 करोड़ से आकार ले रहा 50 बेड का आयुष अस्पताल।

    चम्पावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का होगा उद्घाटन, 23 से 25 सितंबर तक आयोजित होगा 3 दिवसीय आयुष्कामीय शिविर।

    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चंपावत में राष्ट्रीय राजमार्गों व प्रमुख सड़कों पर व्यापक रखरखाव एवं सफाई अभियान जारी


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in