• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> बाजपुर में अवैध SIM Box टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़, 114 सिम समेत दो SIM Box बरामद , >>> पाटी और देवीधुरा में सड़कों पर बिटुमिनस कंक्रीट का कार्य पूरा, आवागमन होगा सुगम , >>> एसपी रेखा यादव ने पुलिस कार्यालय की प्रधान लिपिक और आंकिक शाखा का किया वार्षिक निरीक्षण , >>> लोहाघाट में एनसीसी कैडेट्स को टीबी और एचआईवी के प्रति किया जागरूक , >>> सड़क दुर्घटनाओं में मदद करने वाले होते हैं महामानव, जिलाधिकारी। ,

Wednesday, 23-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

जंगलों की आग पर कार्यशाला, जंगलों की आग से सिमट रहे वन, बचाव के लिए विभागों को एकजुट होने की जरूरत। (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-22 19:51:34
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

जंगलों की आग पर कार्यशाला, जंगलों की आग से सिमट रहे वन, बचाव के लिए विभागों को एकजुट होने की जरूरत।


जंगलों की आग पर कार्यशाला
जंगलों की आग से सिमट रहे वन, बचाव के लिए विभागों को एकजुट होने की जरूरत।


वन धान-गेहूं की फसल नहीं, पीढ़ियों में तैयार होने वाली विरासत हैं : डॉ. ओमप्रकाश


लोहाघाट। ब्लॉक सभागार पाटी में उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी के तत्वावधान में जंगलों को आग से बचाने और वनाग्नि की घटनाओं को न्यूनतम करने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ तहसीलदार चंद्र सिंह ने किया। इसमें राजस्व निरीक्षकों, पंचायत अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों, अग्निशमन एवं चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों को वनाग्नि से निपटने और आपात स्थिति में प्रभावी कार्रवाई का प्रशिक्षण दिया गया।
अकादमी के एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रभारी आपदा प्रबंधन डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि वन हमारे पूर्वजों की ऐसी विरासत हैं, जिन्हें पीढ़ी-दर-पीढ़ी संरक्षित किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि वन धान और गेहूं की फसल नहीं हैं, जिन्हें एक साल में तैयार किया जा सके। एक जंगल को अस्तित्व में आने में कई पीढ़ियां गुजर जाती हैं। ऐसे में जंगलों में लगने वाली आग से होने वाला नुकसान केवल वर्तमान का नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से भी जुड़ा विषय है।
उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र लगातार प्रभावित हो रहा है और इसका सीधा असर पर्यावरणीय संतुलन पर पड़ रहा है। जलस्रोतों के सूखने और पेयजल संकट जैसी समस्याएं भी पर्यावरण में हो रहे बदलाव की गंभीरता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि यदि वनाग्नि पर समय रहते प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया तो हरित जंगलों का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।
डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि आम जनता से सीधे जुड़े विभाग वनाग्नि की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। राजस्व, पंचायत, ग्राम विकास, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें तो आग की घटनाओं पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है।
फायर स्टेशन के सुनील जोशी ने जंगलों में लापरवाही से आग लगने के विभिन्न कारणों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर बड़ी घटनाओं को टाला जा सकता है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीषा ने आपात स्थिति में मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से आपदा के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
इस अवसर पर बीडीओ जगदीश कार्की सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन डॉ. ओमप्रकाश ने किया।




फोटो : पाटी ब्लॉक सभागार में जंगलों की आग को न्यूनतम करने के लिए आयोजित कार्यशाला में जानकारी देते उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी के अधिकारी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    बाजपुर में अवैध SIM Box टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़, 114 सिम समेत दो SIM Box बरामद

    पाटी और देवीधुरा में सड़कों पर बिटुमिनस कंक्रीट का कार्य पूरा, आवागमन होगा सुगम

    एसपी रेखा यादव ने पुलिस कार्यालय की प्रधान लिपिक और आंकिक शाखा का किया वार्षिक निरीक्षण

    लोहाघाट में एनसीसी कैडेट्स को टीबी और एचआईवी के प्रति किया जागरूक

    सड़क दुर्घटनाओं में मदद करने वाले होते हैं महामानव, जिलाधिकारी।

    11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय चम्पावत में संवादात्मक संगोष्ठी आयोजित, एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर एलोपैथिक व आयुर्वेद चिकित्सकों ने किया मंथन।

    बेरीनाग में ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    गंगोलीहाट में आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

    बेरीनाग में पौराणिक रात्रि मेले की तैयारियों पर मंथन, व्यवस्थाओं को लेकर बनी रूपरेखा

    मुख्यमंत्री युवा मंथन में ओजस्वी ने बढ़ाया गंगोलीहाट का मान, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत।

    पासम और गोशनी में 140 काश्तकारों को बांटे उन्नत बीज, किसानों को आधुनिक खेती की दी जानकारी

    पाटी स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर, 8 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

    धूरा नौले में चला वृहद स्वच्छता अभियान, जल स्रोतों के संरक्षण का दिया संदेश

    गूगल मैप की गलती से भटक रहे बाबा नीम करौली के श्रद्धालु, हल्द्वानी की जगह चम्पावत पहुंच रहे यात्री।

    चम्पावत में तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों और युवाओं को किया जागरूक

    लधिया-रतिया सहित सहायक नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर जिलाधिकारी सख्त, वन, पुलिस और मत्स्य विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई के निर्देश, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने को कहा।

    चम्पावत: 54 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

    सीमांत क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विजन से टनकपुर में ₹19.81 करोड़ से आकार ले रहा 50 बेड का आयुष अस्पताल।

    चम्पावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का होगा उद्घाटन, 23 से 25 सितंबर तक आयोजित होगा 3 दिवसीय आयुष्कामीय शिविर।

    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चंपावत में राष्ट्रीय राजमार्गों व प्रमुख सड़कों पर व्यापक रखरखाव एवं सफाई अभियान जारी


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in