🔊
चम्पावत में तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों और युवाओं को किया जागरूक
चम्पावत में तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों और युवाओं को किया जागरूक
चम्पावत। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत जनपद में लगातार तंबाकू निषेध जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। 19 सितंबर को इंडस नेशनल स्कूल और मल्लिकार्जुन स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इंडस नेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के लिए तंबाकू जागरूकता क्विज प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के साथ फर्स्ट हैंड और सेकंड हैंड स्मोकिंग तथा तंबाकू से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी दी गई।
मल्लिकार्जुन स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने तंबाकू निषेध और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। विद्यार्थियों को COTPA Act 2003 के प्रमुख प्रावधानों और तंबाकू मुक्त वातावरण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही तंबाकू का सेवन न करने और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अलावा Holy Faith School में विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों और COTPA-2003 के प्रावधानों की जानकारी देकर नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
जिला पुस्तकालय चम्पावत में युवाओं के साथ प्रश्न-पेटी गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें तंबाकू, ई-सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों से जुड़े सवालों पर चर्चा की गई। युवाओं को तंबाकू से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं युवाओं को 18 से 20 सितंबर तक जिला अस्पताल चम्पावत में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क जांच शिविर की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में सोशल वर्कर नेहा पांगतेय सहित संबंधित टीम मौजूद रही।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: