🔊
बेरीनाग में ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बेरीनाग में ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बेरीनाग। रामलीला मैदान बेरीनाग में आज नाग मंदिर ट्रस्ट और खेल विभाग के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट ने किया।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य पंकज पांडे, जिला संघचालक गोविंद खाती, रामलीला कमेटी अध्यक्ष बलवंत सिंह धानिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक धानिक, नाग मंदिर बेरीनाग अध्यक्ष ललित पंत, एलएम टम्टा, मनमोहन रावत, डॉ. शैलेन्द्र, राजेश रावत, दीपक कालाकोटी, धीरज रोतेला, दीपक कठायत, अशोक पंत तथा नगर भाजपा बेरीनाग के सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत सहित अन्य कार्यकर्ता और खेलप्रेमी मौजूद रहे।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: