🔊
पाटी और देवीधुरा में सड़कों पर बिटुमिनस कंक्रीट का कार्य पूरा, आवागमन होगा सुगम
चंपावत, 22 सितंबर 2026, सूवि। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद चंपावत में सड़कों को गड्ढामुक्त, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए डामरीकरण, पैच वर्क एवं निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में जिले की विभिन्न सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा प्रमुख एवं ग्रामीण मार्गों के सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), लोक निर्माण विभाग (PWD) सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और सुधार का कार्य कराया जा रहा है।
पाटी एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देवीधुरा क्षेत्र में गुणवत्तायुक्त बिटुमिनस कंक्रीट वर्क यानी डामरीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही देवीधुरा आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा जिले में सड़कों की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समय सीमा में पैच वर्क और डामरीकरण के कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन का उद्देश्य बारिश एवं अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र दुरुस्त कर जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाना है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: