🔊
जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में मीना गंगोला ने की शिरकत
गंगोलीहाट। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत विकासखंड गंगोलीहाट कार्यालय में आयोजित शिविर में पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना गंगोला ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
इस दौरान मीना गंगोला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सेवा, सुशासन और विकास को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार उत्तराखंड को विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों में प्रदेश में विकास, पारदर्शिता, सुशासन, रोजगार, आधारभूत सुविधाओं, पर्यटन और जनकल्याण के क्षेत्र में विभिन्न कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित उत्तराखंड के संकल्प को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर मीना गंगोला ने प्रदेश की विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने और विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।