🔊
ब्रेकिंग न्यूज़ - ढाई साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
लखनऊ: 8जून 2025
राजधानी में मासूम बच्ची से हैवानियत करने वाले आरोपी का अंत पुलिस मुठभेड़ में हो गया। ढाई वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी दीपक वर्मा को पुलिस ने शुक्रवार तड़के एनकाउंटर में मार गिराया।
5 जून की सुबह बच्ची से दुष्कर्म की वारदात सामने आई थी, जिसके बाद पांच टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान की गई और इनाम घोषित करने का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया था।
आरोपी दीपक वर्मा फरार था और जिले की सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस से उसका सामना हो गया।
खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया।
आरोपी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने पुष्टि की कि मुठभेड़ पूरी तरह नियमों के तहत हुई और आरोपी ने खुद पर दर्ज मामले से बचने के लिए पुलिस पर जानलेवा हमला किया था।
यह मुठभेड़ कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के लिए एक कड़ा संदेश है।