🔊
शाम की 15 बड़ी खबरें | देश और राज्यों से प्रमुख अपडेट
दिनांक: 8 जून 2025
एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा, पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया खास जोर।
पीएम मोदी बोले- सभी क्षेत्रों में महिलाएं कर रही बेहतरीन प्रदर्शन, कल्याणकारी योजनाओं से मिला प्रोत्साहन।
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, शिमला IGMC से छुट्टी के बाद दिल्ली रवाना, पांच दिन प्रियंका के फार्महाउस पर थीं।
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद जवान सुनील पंचतत्व में विलीन, बेटे और पिता ने दी मुखाग्नि, भाई बोला- वेंटिलेटर पर भी मुस्कुराते रहे।
देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना केस, 24 घंटे में 4 मौतें, कुल मरीज 5755 पहुंचे; मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, केरल में बढ़ी चिंता।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर सात दिवसीय यूरोप दौरे पर, फ्रांस, बेल्जियम और EU से करेंगे वार्ता।
पाकिस्तान को UN में झटका, चार अहम कमेटियों की अध्यक्षता मांगी, लेकिन कोई नहीं मिली – बढ़ी अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती।
अवैध बांग्लादेशियों पर कड़ा रुख, असम सीएम सरमा बोले- अब 1950 का कानून लागू कर कार्रवाई होगी।
राजस्थान: फेरों से पहले दूल्हा भागा! फॉर्च्यूनर कार की डिमांड पूरी न होने पर शादी तोड़ी, बारातियों को बनाया बंधक।
गुर्जर महापंचायत से पहले अल्टीमेटम, रूट डायवर्जन लागू; मंत्री बोले- सरकार बातचीत को तैयार।
फडणवीस का तंज: "बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना क्यों बनूं", ठाकरे भाइयों को कहा- पहले आपस में सुलझाएं।
हरियाणा में चमत्कार! महिला ने दिए एक साथ चार बच्चों को जन्म – दो बेटे, दो बेटियां; पति ने बताया चमत्कारी अनुभव।
दिल्ली में दरिंदगी की हद, 9 साल की बच्ची सूटकेस में बेहोश मिली, अस्पताल ले जाते समय मौत – रेप की आशंका।
आंध्र के मंत्री का गुस्सा वायरल, सिलेंडर वितरण की जानकारी न मिलने पर DM से नाराज होकर फेंका बुके।
कोलंबिया में चुनावी हिंसा, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को सिर में गोली मारी गई, हालत गंभीर; 15 वर्षीय हमलावर गिरफ्तार।
ऐसी और बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें...