🔊
मथुरा में प्रेमजाल का शिकारी गिरफ्तार, दो साल में 23 गर्लफ्रेंड, 50 का लक्ष्य, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से हुआ खुलासा
मथुरा में प्रेमजाल का शिकारी गिरफ्तार, दो साल में 23 गर्लफ्रेंड, 50 का लक्ष्य, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से हुआ खुलासा
मथुरा।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक ऑटो चालक इमरान ने दो वर्षों के भीतर 23 लड़कियों और महिलाओं को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनके अश्लील फोटो और वीडियो तैयार किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के मोबाइल में मौजूद डेटा ने उसकी असलियत उजागर कर दी है।
आरोपी मथुरा कोतवाली क्षेत्र के मछली मोहल्ला का निवासी है। पुलिस के अनुसार, वह सोशल मीडिया पर हिंदू नाम से फर्जी पहचान बनाकर लड़कियों से दोस्ती करता था। फिर विश्वास जीतकर उनके साथ अश्लील वीडियो बनाता और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करता। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने ईद पर सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह हिंदू समुदाय को निशाना बनाते हुए घर से बाहर न निकलने की धमकी दे रहा था।
मोबाइल ने खोले राज
पुलिस ने जब इमरान का मोबाइल चेक किया तो उसमें सैकड़ों अश्लील फोटो और वीडियो बरामद हुए, जिनमें कई शादीशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपी ने अपने व्हाट्सएप डीपी पर लिखा था –
"कुछ लोगों की उम्र नहीं होती, जितनी मेरी गर्लफ्रेंड हैं।"
वहीं एक अन्य पोस्ट में उसने कहा था – "मेरा टारगेट 50 गर्लफ्रेंड का है।"
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को साइबर मुख्यालय भेजा है। व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स से पिछले तीन वर्षों का पूरा डेटा मांगा गया है। सभी आईडी की लोकेशन, मैसेज और डिलीट की गई जानकारी की जांच की जा रही है।
सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि,
हम आरोपी के खिलाफ मजबूत केस तैयार कर रहे हैं। पीड़िताओं के परिवारों से संपर्क कर तहरीर दिलाई जाएगी। यदि वे तहरीर नहीं देना चाहें, तो काउंसलिंग के जरिए उन्हें सहयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जनसुरक्षा के लिए चेतावनी
यह घटना सोशल मीडिया पर बढ़ते फर्जीवाड़े और शोषण के मामलों को उजागर करती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी अजनबी के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना दें।