🔊
क्षेत्र पंचायत सदस्य की जीत पर छाया मातम, पत्नी की जीत के बाद ग्रामीणों का आभार व्यक्त करने अपने क्षेत्र में घूम रहे BDC सदस्य के पति की हादसे में मौत
हल्द्वानी। खुशी का माहौल मातम में बदल गया जब हाल ही में पंचायत चुनाव में जीतीं क्षेत्र पंचायत सदस्य गंगा बिष्ट के पति की सड़क हादसे में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गौलापार दौलतपुर निवासी 57 वर्षीय दीवान सिंह बीडीसी चुनाव में पत्नी की जीत के बाद ग्रामीणों का आभार व्यक्त करने अपने क्षेत्र में घूम रहे थे। बीती सायं जब वे बाजार सब्जी लेने जा रहे थे, तो अचानक किसी बच्चे को बचाने के प्रयास में उनकी ई-स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई।
हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
दीवान सिंह के निधन की खबर से परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।