• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन। , >>> चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण , >>> मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच , >>> जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक , >>> वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-13 20:13:01
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान


वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

13 सितम्बर को थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा थाना परिसर, थाना तामली पुलिस द्वारा ग्राम आमरा, थाना पाटी पुलिस द्वारा कीमाड़ी धार तथा थाना रीठा साहिब पुलिस द्वारा ग्राम कुलियाल में जागरूकता गोष्ठियां आयोजित की गईं।

गोष्ठी के दौरान पुलिस टीमों ने वरिष्ठ नागरिकों और आमजन की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। पुलिस द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सहायता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी भी दी गई।

साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

पुलिस टीमों ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए विशेष रूप से जागरूक किया। उन्हें अनजान व्यक्तियों के फोन कॉल, फर्जी लिंक, संदिग्ध मैसेज और वीडियो कॉल से सावधान रहने की अपील की गई।

पुलिस ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV, बैंक खाते अथवा ATM से संबंधित जानकारी साझा न करें। किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या अनजान व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन लेन-देन करने से भी बचने की सलाह दी गई।

किसी भी संदिग्ध बैंक लेन-देन अथवा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए भी जागरूक किया गया।

आपात स्थिति में 112 पर करें संपर्क

पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में डायल-112 का प्रयोग करने की जानकारी दी। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या, असुरक्षा या सहायता की आवश्यकता होने पर निकटतम थाना या चौकी से संपर्क करने की अपील की गई।

चम्पावत पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहायता पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। उनकी समस्याओं के समाधान और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए पुलिस द्वारा हरसंभव सहयोग किया जाएगा।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन।

    चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

    मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच

    जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in