🔊
चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण
चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण
चम्पावत, 13 सितम्बर 2026। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने लोहाघाट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष लोहाघाट ओम प्रकाश के नेतृत्व में चौकी बाराकोट पुलिस, थाना लोहाघाट तथा ग्राम प्रहरियों की संयुक्त टीम ने ग्राम चौमेल क्षेत्र में करीब 30 नाली भांग की खेती का विनिष्टीकरण किया।
पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भांग की खेती की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर खेती को नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों को मादक पदार्थों के सेवन और नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
पुलिस ने ग्रामीणों से भविष्य में भांग की खेती नहीं करने की अपील की। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री अथवा अवैध खेती से संबंधित किसी भी सूचना को पुलिस तक पहुंचाने के लिए मानस नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी दी गई।
चम्पावत पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने और मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना संबंधित पुलिस थाना अथवा हेल्पलाइन पर देने की अपील की है।
चम्पावत पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: