• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

बाराकोट में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 4500 बच्चों को कृमि नियंत्रण की दवा देने का रखा गया लक्ष्य (Champawat News)

Posted by admin
2025-04-08 13:23:23
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

बाराकोट में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 4500 बच्चों को कृमि नियंत्रण की दवा देने का रखा गया लक्ष्य


बाराकोट, 8 अप्रैल 2025
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बाराकोट विकासखंड के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम बालिका इंटर कॉलेज काकड़ में आयोजित हुआ, जिसका उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी श्री कमल भट्ट द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के तहत शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा खिलाई गई। इस चरण में कुल 4500 बच्चों को दवा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। श्री कमल भट्ट ने छात्रों को दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को समय पर दवा लेने और स्वच्छता के आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि यह अभियान बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों में एनीमिया, कुपोषण और विकास में बाधा का कारण बन सकता है, इसलिए सभी बच्चों को कृमि मुक्त करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा विगत नौ वर्षों से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है, और इस बार इसका 17वां चरण आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ-साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी भी सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस दौरान जोगेंद्र सिंह, प्राची सिंह, डॉ. कैलाश, मनोज वर्मा, डॉ. मेघा, डॉ प्रभा, HV शांति देवी सहित अन्य कर्मियों ने स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेकर बच्चों और अभिभावकों को कृमि मुक्ति के प्रति जागरूक किया।

जिला स्तर से राजकीय माध्यमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र नौमाना बाराकोट में एसीएमओ डॉ रश्मि पंत जिला समन्वयक सी पी एच सी संगीता जोशी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in