🔊
बदल सकते हैं आपके पुराने सिम कार्ड! सरकार कर रही है बड़ी तैयारी, लग सकती हैं लंबी लाइनें
नई दिल्ली: अगर आपके पास पुराना सिम कार्ड है तो सावधान हो जाइए। जल्द ही सरकार पुराने सिम कार्ड्स को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक (NCSC) और गृह मंत्रालय की संयुक्त जांच में यह खुलासा हुआ है कि कुछ सिम कार्ड्स में इस्तेमाल हुए चिपसेट्स चीन से आए थे, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है।
सूत्रों के मुताबिक, इस जांच के बाद केंद्र सरकार अब उन सभी सिम कार्ड्स को बदलने की योजना बना रही है जो अविश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त चिप्स पर आधारित हैं। सबसे ज्यादा असर उन सिम कार्ड्स पर पड़ सकता है जो 2021 से पहले जारी किए गए थे, हालांकि कुछ बाद के सिम कार्ड्स भी इस जांच के दायरे में हैं।
सरकार की ओर से देश के प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर्स जैसे रिलायंस जिओ, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के अधिकारियों के साथ बैठकें हो चुकी हैं। इसमें पुराने सिम कार्ड्स को चरणबद्ध तरीके से बदलने की रणनीति पर चर्चा की गई है।
क्यों बदले जाएंगे सिम कार्ड?
जांच में पाया गया कि कुछ वेंडर्स ने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर ट्रस्टेड सर्टिफिकेशन का दुरुपयोग किया।
कुछ सिम कार्ड्स में चीनी चिप्स पाए गए, जो कि देश की साइबर सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं।
आम लोगों को क्या करना होगा?
सरकार यदि योजना लागू करती है, तो आम नागरिकों को अपने पुराने सिम कार्ड्स को नजदीकी टेलीकॉम स्टोर में जाकर बदलवाना पड़ सकता है। इसके लिए पहचान पत्र और KYC दस्तावेजों की जरूरत होगी।
आगे क्या?
सरकार द्वारा जल्द ही इस विषय पर आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। इसके बाद टेलीकॉम कंपनियां प्रभावित उपभोक्ताओं को सूचना भेजेंगी।
-