• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

बढ़ते हार्ट अटैक के पीछे खाने का तेल भी जिम्मेदार? जानें कौन से तेल हैं सबसे नुकसानदायक (Champawat News)

Posted by admin
2025-04-10 17:06:31
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

बढ़ते हार्ट अटैक के पीछे खाने का तेल भी जिम्मेदार? जानें कौन से तेल हैं सबसे नुकसानदायक


पिछले कुछ वर्षों में भारत सहित दुनिया भर में हार्ट अटैक और हृदय रोगों के मामले तेजी से बढ़े हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि अब 20 साल से कम उम्र के युवा भी इस गंभीर स्थिति का शिकार हो रहे हैं। योग, जिम और फिटनेस को दिनचर्या में शामिल करने के बावजूद हार्ट अटैक की घटनाएं बढ़ना, लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि आखिर इसकी वजह क्या है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों और हालिया अध्ययनों का मानना है कि खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल भी इस स्थिति के पीछे एक बड़ा कारण हो सकते हैं।

क्या रिफाइंड ऑयल बन रहा है 'स्लो पॉइज़न'?

हार्वर्ड हेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिन तेलों को अत्यधिक प्रोसेसिंग से तैयार किया जाता है — जैसे कि रिफाइंड ऑयल — वे हृदय स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इनकी प्रोसेसिंग के दौरान तेल में मौजूद कई पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट नष्ट हो जाते हैं, और ट्रांस फैट की मात्रा बढ़ जाती है, जो शरीर में सूजन (Inflammation) और फ्री रेडिकल्स बढ़ा सकती है। यह सूजन हृदय रोगों का एक प्रमुख कारण मानी जाती है।

स्मोक पॉइंट का खेल भी है खतरनाक

कई लोग अनजाने में ऐसे तेलों का उपयोग करते हैं जिनका स्मोक पॉइंट (Smoke Point) काफी कम होता है। इसका मतलब ये तेल कम तापमान पर ही टूटने लगते हैं और विषैले तत्व छोड़ सकते हैं।
विशेषज्ञ बताते हैं कि अलसी का तेल, पॉम ऑयल जैसे तेलों को अगर अधिक तापमान पर गर्म किया जाए तो वे जल्दी टूटते हैं और शरीर में हानिकारक यौगिक पैदा कर सकते हैं।

किन तेलों से बचना चाहिए?

डॉक्टर और डाइट एक्सपर्ट्स की मानें तो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए इन तेलों से दूरी बना लेनी चाहिए:

पाम ऑयल: इसमें संतृप्त वसा की मात्रा अधिक होती है, जो एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ा सकता है।

वनस्पति घी और मिलावटी तेल: ट्रांस फैट की अधिकता इन्हें सबसे खतरनाक बनाती है।

अत्यधिक प्रोसेस्ड रिफाइंड ऑयल्स: जिनमें पोषक तत्व लगभग नष्ट हो चुके होते हैं।


डॉक्टरों की चेतावनी

डॉ. मंजीत सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बाराकोट, कहते हैं कि "मेरे पास आने वाले हर मरीज को मैं मिलावटी तेल और बासी घी से दूर रहने की सलाह देता हूं। ये हृदय के लिए धीमा ज़हर बन सकते हैं।"


---

क्या करें?
स्वस्थ हृदय के लिए इन बातों का रखें ध्यान:

कुकिंग के लिए कोल्ड-प्रेस्ड तेल या घरेलू घानी के तेल का उपयोग करें

मस्टर्ड ऑयल, ऑलिव ऑयल, और मूंगफली का तेल तुलनात्मक रूप से बेहतर विकल्प हैं

तले-भुने खाने और बार-बार तेल गर्म करने से बचें

अपने कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाएं


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in