🔊
नाबालिग लड़की को भगाने वाला आरोपी कृष्ण सिंह गिरफ्तार, पुलिस ने सकुशल की बरामदगी
रीठा साहिब, चंपावत | 12 अप्रैल 2025
थाना रीठा साहिब क्षेत्र में 7 अप्रैल को 15 वर्षीय एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान कृष्ण सिंह पुत्र सोनू सिंह, निवासी ग्राम बरी, थाना पुलभट्टा, जिला उधम सिंह नगर, वर्तमान पता मानपुर ओझा, कृष्णा नगर, शांति कॉलोनी, बिलासपुर, जिला रामपुर के रूप में हुई।
रीठा साहिब थाने में FIR संख्या 10/25 धारा 137(2)1/96 BNS एवं 16/17 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उप निरीक्षक राधिका भंडारी को सौंपी गई।
पुलिस अधीक्षक चंपावत एवं क्षेत्राधिकारी के निर्देश में थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 10 अप्रैल 2025 को आरोपी के घर से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।
आज 12 अप्रैल को आरोपी कृष्ण सिंह (उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:
थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट
उप निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट
हेड कांस्टेबल तपेंद्र जोशी
कांस्टेबल संदीप बोरा
पुलिस की तत्परता और समर्पण से एक गंभीर मामला समय रहते सुलझ गया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।