🔊
ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्याओं से निपटने को चंपावत में नियंत्रण कक्ष स्थापित
सूचना विभाग, चंपावत | 11 अप्रैल 2025
जनपद चंपावत में ग्रीष्मकाल के दौरान नागरिकों को पेयजल संकट से बचाने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा एक जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष (Control Room) की स्थापना की गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे ने बताया कि प्रदेश स्तर पर पहले से ही क्रियाशील टोल फ्री नंबर 1800-180-4100 तथा 1916 के माध्यम से उपभोक्ता अपनी पेयजल संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जनपद स्तर पर प्रभावी अनुश्रवण और त्वरित समाधान हेतु चंपावत में नियंत्रण कक्ष का संचालन फोन नंबर 05965-230485 पर किया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता जल संस्थान, श्री बिलाल यूनुस ने बताया कि ग्रीष्मकाल के दौरान उपभोक्ता अपनी पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु निम्नलिखित अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकते हैं:
अधिशासी अभियंता चंपावत – बिलाल यूनुस: 7088114750
सहायक अभियंता चंपावत – पवन सिंह: 7088114828
सहायक अभियंता चंपावत – पवन कुमार: 7251026423
प्र० सहायक अभियंता पाटी – परमानंद पुनेठा: 7088114827
प्र० सहायक अभियंता – 7088114831
प्र० सहायक अभियंता टनकपुर – बहादुर सिंह: 7078879555
अपर सहायक अभियंता बाराकोट – प्रशांत वर्मा: 7088114830
कनिष्ठ अभियंता चंपावत – हेमंत फुलारा: 7088114826
कनिष्ठ अभियंता बाराकोट – धीरेंद्र खर्कवाल: 8171896353
विभाग द्वारा प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी पेयजल समस्या की स्थिति में उपरोक्त माध्यमों से विभाग से संपर्क करें।