🔊
ग्राम टमटकांडे में अवैध भांग की खेती नष्ट, पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
चम्पावत, 16 अप्रैल 2025
थाना कोतवाली पंचेश्वर पुलिस ने ग्राम टमटकांडे में लगभग 05 नाली भूमि पर की जा रही अवैध भांग की खेती को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देश पर नशा मुक्त देवभूमि मिशन के अंतर्गत की गई।
कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस का सहयोग करें और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।
थाना कोतवाली पंचेश्वर द्वारा क्षेत्र में अवैध भांग की खेती के चिन्हांकन और नष्ट करने की कार्रवाई निरंतर जारी है। पुलिस ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ यह मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी।
"मित्रता, सेवा, सुरक्षा" के मूलमंत्र के साथ पुलिस विभाग
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: