🔊
जनपद चम्पावत में बड़ी कार्रवाई, अवैध चरस के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
चम्पावत, 15 अप्रैल 2025
जनपद चम्पावत के थाना पाटी क्षेत्र में पुलिस ने 224 ग्राम अवैध चरस के साथ 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देश व पुलिस उपाधीक्षक महोदया चम्पावत के पर्यवेक्षण में नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के अंतर्गत की गई।
पुलिस टीम ने वालिग बैरियर के पास स्विफ्ट डिजायर कार (UP25DM-3678) से 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से अवैध चरस, नकद रुपये और मोबाइल फोन बरामद हुए।
बरामद सामान:
224 ग्राम अवैध चरस
स्विफ्ट डिजायर कार (UP25DM-3678)
4 मोबाइल फोन
₹6000 नकद
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-पते:
1. महेश गंगवार (37 वर्ष), ग्राम खतअवा, थाना नवाबगंज, जिला बरेली (उ.प्र.)
2. राजेश गंगवार (38 वर्ष), ग्राम खमरिया पुल, थाना जहानाबाद, जिला पीलीभीत
3. राम चन्द्र (40 वर्ष), ग्राम गौंछ, थाना जहानाबाद, जिला पीलीभीत
4. अनिल कुमार (32 वर्ष), ग्राम राजागार्डन, सुभाषनगर, जिला बरेली
5. धर्मेन्द्र गंगवार (32 वर्ष), ग्राम खमरिया पुल, थाना जहानाबाद, जिला पीलीभीत
पुलिस ने इस मामले में थाना पाटी पर NDPS Act की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
ओम प्रकाश (थानाध्यक्ष, पाटी)
अपर उपनिरीक्षक सागर बिष्ट
अपर उपनिरीक्षक अनंतराम राणा
हे.का. सुरेश चंद्र, चौकी वालिक
हे.का. प्रकाश कठायत, चौकी वालिक
का. नरेंद्र सिंह, चौकी देवीधुरा
का. बसंत पांडे, चौकी देवीधुरा
का. दीपक कुमार, थाना पाटी
का. कमल गोस्वामी, थाना पाटी
पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।