🔊
चम्पावत पुलिस का सख्त एक्शन: शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक गिरफ्तार, 53 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
चम्पावत, 18 अप्रैल 2025
कोतवाली चम्पावत पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे विशन राम पुत्र न राम, निवासी पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के वाहन UK05TA4515 को एमबी एक्ट की धारा 185 के तहत सीज किया गया।
चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न उल्लंघनों जैसे:
शराब पीकर वाहन चलाना,
रैश ड्राइविंग,
बिना लाइसेंस वाहन चलाना,
ब्लैक फिल्म का प्रयोग,
मालवाहक वाहनों में सवारी ले जाना,
बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाना
के मामलों में सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने कुल 53 वाहनों का चालान किया, जिनमें से 5 कोर्ट चालान और 48 नगद चालान करते हुए कुल ₹24,500/- जुर्माना वसूला गया।
जनता से अपील:
चम्पावत पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि:
वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें।
नाबालिगों को वाहन न चलाने दें।
दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाएं।
रैश ड्राइविंग से बचें।
वाहन के सभी कागजात साथ रखें या DigiLocker में सुरक्षित करें।
मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं।
अपने वाहनों में रिफ्लेक्टर का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
इस अभियान में शामिल पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा
उपनिरीक्षक ललित पांडेय
अतिरिक्त उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत
कांस्टेबल लकी राजन
होमगार्ड पंकज कुमार
कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: