🔊
लोहाघाट पुलिस ने नशे में धुत वाहन चालक को किया गिरफ्तार, वाहन सीज
लोहाघाट, 18 अप्रैल 2025: थाना लोहाघाट पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बा बाराकोट क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब के नशे में धुत वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसके वाहन को सीज कर दिया।
जानकारी के अनुसार, प्रभारी चौकी बाराकोट एसआई हरीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम गैरी बाराकोट, पोस्ट बापरू, थाना लोहाघाट, जनपद चंपावत निवासी गलीप सिंह (पुत्र प्रेम सिंह, उम्र 70 वर्ष) को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से अल्टो वाहन संख्या UK 03 9749 को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है।
इस सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने रैश ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाना, बिना लाइसेंस वाहन संचालन, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों, मालवाहनों में सवारी ढोने और बिना रिफ्लेक्टर के वाहनों के संचालन जैसे गंभीर उल्लंघनों पर भी नजर रखी।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
एसआई हरीश प्रसाद, प्रभारी चौकी बाराकोट
हेड कांस्टेबल प्रकाश बिष्ट
कांस्टेबल पवन कुमार
थाना लोहाघाट पुलिस का कहना है कि इस तरह के चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।