• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चम्पावत में समान नागरिक संहिता (UCC) पंजीकरण हेतु ग्राम पंचायतों में विशेष शिविरों का आयोजन (Champawat News)

Posted by admin
2025-04-19 18:53:07
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चम्पावत में समान नागरिक संहिता (UCC) पंजीकरण हेतु ग्राम पंचायतों में विशेष शिविरों का आयोजन


चम्पावत, 19 अप्रैल 2025 | विशेष संवाददाता

जिलाधिकारी चम्पावत के निर्देशानुसार जनपद के सभी विकास खण्डों में ग्राम पंचायत स्तर पर समान नागरिक संहिता (UCC) के अंतर्गत आम नागरिकों के पंजीकरण के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 21 अप्रैल, 2025 से 6 मई, 2025 तक चलेगा। प्रत्येक शिविर प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

शिविरों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर जन सेवा केंद्र (CSC) में किया जाएगा ताकि नागरिकों को पंजीकरण की प्रक्रिया में अधिकतम सुविधा मिल सके। प्रत्येक शिविर स्थल पर एक विशेष पर्यवेक्षक अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो पंजीकरण प्रक्रिया की निगरानी तथा नागरिकों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

शिविरों का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

21 अप्रैल: तामली, रौंसाल, खेतीखान, बापारू

22 अप्रैल: मंच, मडलक, देवीधुरा, बराकोट

23 अप्रैल: अमोड़ी, रीठाखाल, बरदाखान

24 अप्रैल: बिरगुल, अनर्पा, वल्सों

25 अप्रैल: फागपुर, डुंगरालेटी, तिमलागुंठ

26 अप्रैल: मनहारगोठ, चमदेवल, गागर

28 अप्रैल: ज्ञानखेड़ा, दिगालीचौड़, चौडाकोट

29 अप्रैल: चंदनी, किमतोली, पाटी

30 अप्रैल: तरकुली, पुल्ला, मुलाकोट

01 मई: नायकगोठ, पाटन, चौड़ापित्ता

02 मई: बनबसा, चौमेल, भिगंराडा

03 मई: कोटअमोड़ी, कमलेख

05 मई: गुदमी, टाक

06 मई: चिलनियां


पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेजों में शामिल हैं:
पति एवं पत्नी की पासपोर्ट साइज फोटो, विवाहित दम्पत्ति की संयुक्त फोटो, शादी का कार्ड (यदि उपलब्ध हो), आधार कार्ड संख्या तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर, उत्तराखण्ड में निवास प्रमाण हेतु कोई भी वैध दस्तावेज (जैसे मूल निवास प्रमाण पत्र, बिजली या पानी का बिल आदि), आयु प्रमाण हेतु जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट या हाईस्कूल का प्रमाण पत्र। यदि विवाह पूर्व में पंजीकृत है तो विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र और बच्चों की स्थिति में बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र भी आवश्यक होंगे।

जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाले शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। अधिक जानकारी के लिए नागरिक अपने संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VDO) से संपर्क कर सकते हैं।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in