🔊
जनपद चम्पावत के ग्राम तामली में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान साइबर अपराध, नशा मुक्ति और वनाग्नि सुरक्षा पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
चम्पावत, 21 अप्रैल 2025:
पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में साइबर अपराधों और नशे से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना तामली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तामली में उपनिरीक्षक भुवन आर्य द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान व0उ0नि0 भुवन आर्य ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रकार, उनसे बचाव के उपाय, नशे के दुष्प्रभाव तथा नशे से दूर रहने के तरीकों के विषय में जानकारी दी। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाए गए कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
इसके अतिरिक्त, वर्तमान अग्निशमन सीजन को ध्यान में रखते हुए वनों को आग से बचाने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपनिरीक्षक ने ग्रामीणों से अपील की कि वे प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
कार्यक्रम में स्थानीय जनता ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।