🔊
ग्राम मछियाड के गहरी तोक में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 60 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण बुखार, खांसी और जुकाम के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने की त्वरित कार्रवाई
चम्पावत, 21 अप्रैल 2025:
तहसील पाटी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मछियाड के गहरी तोक में निवासरत आठ से दस परिवारों में विगत कुछ दिनों से बुखार, खांसी और जुकाम के लक्षण पाए जाने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कदम उठाया।
राजस्व उपनिरीक्षक साल द्वारा स्थिति से अवगत कराए जाने के पश्चात तहसीलदार पाटी के निर्देशानुसार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पाटी के आदेश पर आज ग्राम मछियाड में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में 60 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया। चिकित्सकीय टीम ने स्थानीय निवासियों को वायरल फीवर से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया और साफ-सफाई एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर बल दिया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह भी आश्वस्त किया गया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। स्थानीय जनता ने स्वास्थ्य विभाग के इस त्वरित प्रयास की सराहना की।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: