• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चंपावत की अनुप्रिया राय ने UPSC 2025 में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 189, बनेगी IPS अधिकारी (Champawat News)

Posted by admin
2025-04-22 20:59:20
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चंपावत की अनुप्रिया राय ने UPSC 2025 में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 189, बनेगी IPS अधिकारी


चंपावत/लोहाघाट
चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र की होनहार बेटी अनुप्रिया राय ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2024 के परिणाम में अनुप्रिया ने ऑल इंडिया रैंक 189 प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

अनुप्रिया राय, वर्तमान में भारतीय डाक सेवा (IPoS) की अधिकारी के रूप में कोलकाता में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। अब वे जल्द ही भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में अधिकारी के रूप में देश सेवा करेंगी।

पारिवारिक पृष्ठभूमि:
अनुप्रिया लोहाघाट उप जिला अस्पताल में कार्यरत चीफ फार्मासिस्ट मुकुल राय और फार्मासिस्ट किरन राय की पुत्री हैं। एक साधारण परिवार से आने वाली अनुप्रिया ने अपने कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय से यह मुकाम हासिल किया है।

शैक्षणिक और करियर सफर:

2016: दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण।

2019: दिल्ली विश्वविद्यालय के खालसा कॉलेज से इतिहास (ऑनर्स) में टॉप किया।

2023: हरियाणा लोक सेवा आयोग में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पद पर चयन।

2023: संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा के माध्यम से भारतीय डाक सेवा अधिकारी बनीं।

2024: भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) में सहायक निदेशक के पद पर चयनित।

2025: UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 189वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयन।


यूपीएससी 2024 परीक्षा की प्रमुख जानकारियाँ:
इस वर्ष UPSC ने कुल 1009 अभ्यर्थियों का विभिन्न सेवाओं में चयन किया है। 2845 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था, जो 17 अप्रैल तक चला। 22 अप्रैल को आयोग ने आधिकारिक परिणाम जारी किया, जिसमें प्रयागराज के शक्ति दुबे ने टॉप किया।

सपनों में विश्वास, निरंतर प्रयास और अटूट धैर्य की कहानी:
अनुप्रिया राय का यह सफर सिर्फ परीक्षा पास करने तक सीमित नहीं है। यह उनके सपनों पर भरोसा, निरंतर प्रयास और अटूट धैर्य की प्रेरणादायक कहानी है। उन्होंने साबित कर दिया कि कठिन मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी मंज़िल को हासिल किया जा सकता है।

बधाइयों का तांता:
अनुप्रिया की इस उपलब्धि पर जिलेभर में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत मुलाकातों तक हर ओर से उन्हें बधाइयाँ और शुभकामनाएँ मिल रही हैं।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in