• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत। , >>> स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान , >>> राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली। , >>> गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन , >>> लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार ,

Sunday, 13-September-2026

होम देश/राष्ट्र भारत

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सख्त, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक (Champawat News)

Posted by admin
2025-04-23 16:42:05
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सख्त, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक


नई दिल्ली, 23 अप्रैल 2025: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए त्वरित प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को हुए हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को रक्षा मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान हमले के बाद भारत की संभावित प्रतिक्रिया और जम्मू-कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। रक्षा मंत्री ने पहलगाम और आसपास के इलाकों में सैनिकों की तैनाती बढ़ाने तथा सुरक्षा इंतजाम और कड़े करने के निर्देश दिए हैं, ताकि हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

बैठक करीब तीन घंटे चली, जिसमें शाम को होने वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, भारत आतंकियों और उन्हें पनाह देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर विचार कर रहा है।

पहलगाम आतंकी हमले को बीते 25 वर्षों में पर्यटकों पर सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े गुट टीआरएफ ने ली है। चार से पांच आतंकियों ने बैसारन इलाके में अंधाधुंध गोलीबारी कर पर्यटकों को निशाना बनाया।

घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना सऊदी अरब दौरा बीच में ही छोड़कर भारत वापसी की, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देर रात ही जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए और बुधवार सुबह पीड़ितों से मुलाकात की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर घटना पर दुख जताते हुए लिखा, "पहलगाम में हुए आतंकी हमले से बेहद व्यथित हूं। मासूम नागरिकों पर किया गया यह कायराना हमला निंदनीय है। पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।"

सरकार ने संकेत दिए हैं कि हमले का जवाब सख्ती से दिया जाएगा, और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा नीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद खत्म किया अनशन, जंतर-मंतर प्रदर्शन और संसद मार्च पर कार्रवाई नहीं होगी

    सोशल मीडिया में छाया कॉकरोच जनता पार्टी ट्रेंड, आखिर क्या है मामला

    आशा भोसले के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, अक्षय कुमार बोले-आवाज अमर रहेगी; कल होगा अंतिम संस्कार।

    1 अप्रैल से बदल जाएगा आर्थिक सिस्टम: टैक्स में राहत, लेकिन महंगाई का डबल झटका

    क्रिकेट खेलते समय दर्दनाक हादसा: 13 वर्षीय किशोर के शरीर में आर-पार हुआ सरिया, दिल्ली में सफल ऑपरेशन।

    लोकसभा में राहुल गांधी को लेकर अमित शाह का तीखा हमला, विपक्ष का हंगामा।

    बड़ा विमान हादसा: चतरा के जंगल में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोगों की मौत

    दिल्ली में खुले गड्ढे में गिरकर पौड़ी निवासी की मौत, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल

    30 जनवरी को शहीदों की स्मृति में देशभर में दो मिनट का मौन, भारत सरकार ने जारी किए निर्देश

    देशभर में UGC बिल 2026 के खिलाफ उठी आवाज, बिहार में सियासी घमासान तेज

    UGC के नए नियमों से देशभर में उबाल, 90% समर्थन देने वाला समाज अब विरोध में, पढ़ें देश की बड़ी खबरें।

    दुःखद: डोडा में सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवान शहीद, 11 घायल

    दुःखद: डोडा में सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवान शहीद, 11 घायल

    आतंकवाद के खिलाफ मिशन मोड में जारी रहे कार्रवाई: अमित शाह

    ऑनलाइन विरोध, ऑफलाइन असर, सोशल मीडिया पर उठी अरावली बचाओ आवाज, पर्यावरण कानूनों पर पुनर्विचार की माँग

    चम्पावत सर्किट हाउस के पास दिख रहा है तेंदुआ, लोगों में दहशत, रोजाना हजारों लोग करते हैं आवाजाही, प्रशासन से सुरक्षा इंतज़ाम बढ़ाने की मांग

    स्कूल में दर्दनाक हादसा: परीक्षा के दौरान कक्षा छह के छात्र अमेय सिंह की हार्ट अटैक से अचानक मौत, परिवार और स्कूल में शोक

    सोशल मीडिया पर 19 मिनट 34 सेकंड वायरल, 19 मिनट 34 सेकंड वायरल वीडियो: क्या है हकीकत

    सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के प्रयास में आरोपी को दो साल नौ महीने की सजा - समाज में नफरत फैलाने वालों पर बड़ा सबक

    ब्रेकिंग न्यूज़ - खौफनाक हादसा: भीषण टक्कर के बाद बस-ट्रक में लगी आग, अब तक तीन की मौत, 25 यात्री घायल


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in