🔊
चम्पावत में थाना पाटी और रीठा साहिब पुलिस टीम को फील्ड यूनिट से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण
चम्पावत, 23 अप्रैल 2025: निदेशक विधिविज्ञान प्रयोगशाला देहरादून और पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल के आदेश के तहत, जनपद चम्पावत में थाना पाटी एवं रीठा साहिब पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड यूनिट से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
यह प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार फील्ड यूनिट प्रभारी उपनिरीक्षक सोनू सिंह और उनकी टीम द्वारा आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करने, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, सैम्पलिंग और फिंगर प्रिंट लेने की तकनीकों में दक्ष बनाना था।
प्रशिक्षण में सिखाया गया कि किसी घटना के बाद स्थल को कैसे सुरक्षित किया जाए, साक्ष्य किस प्रकार एकत्रित और पैक किए जाएं, और चोरी जैसी घटनाओं में फिंगर प्रिंट कैसे लिए जाएं व सुरक्षित रखे जाएं।
इस पहल का उद्देश्य पुलिस बल की कार्यकुशलता बढ़ाना और अपराधों की जांच में वैज्ञानिक तरीकों का बेहतर उपयोग करना है।