🔊
भांग की अवैध खेती पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 नाली फसल नष्ट
चम्पावत, 26 अप्रैल 2025।
जनपद चम्पावत के पाटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशामुक्त देवभूमि मिशन के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 60 नाली में फैली अवैध भांग की खेती को नष्ट किया।
पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण में थाना पाटी पुलिस टीम ने ग्राम जोगा बसान में यह अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने न केवल अवैध भांग की खेती को नष्ट किया, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों और भांग की खेती न करने के लिए भी जागरूक किया।
पुलिस का यह प्रयास नशे के खिलाफ समाज में चेतना लाने और युवाओं को नशे से दूर रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
पुलिस टीम का विवरण:
ओम प्रकाश, थाना अध्यक्ष थाना पाटी
अ.उ. निरीक्षक सागर बिष्ट
अ.उ. निरीक्षक अनंत राम राणा
हेड कांस्टेबल संतोष
हेड कांस्टेबल बच्चे सिंह
कांस्टेबल ग्रीस
कांस्टेबल देवेंद्र बजीठा
चालक दीपक सिंह
कांस्टेबल संजय कुमार
कांस्टेबल श्याम सिंह
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, भविष्य में भी नशे के खिलाफ इसी प्रकार सख्त अभियान चलाए जाते रहेंगे।