• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चंपावत वन प्रभाग की अभिनव पहल: विवाह समारोहों में पौधारोपण के जरिए वन सुरक्षा को नया आयाम, बारात की लापरवाही से लगी आग, 14 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित; वन अपराध पंजीकृत (Champawat News)

Posted by admin
2025-04-26 20:13:33
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चंपावत वन प्रभाग की अभिनव पहल: विवाह समारोहों में पौधारोपण के जरिए वन सुरक्षा को नया आयाम, बारात की लापरवाही से लगी आग, 14 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित; वन अपराध पंजीकृत


चंपावत, 26 अप्रैल 2025
चंपावत वन प्रभाग ने वनाग्नि नियंत्रण हेतु एक अभिनव पहल करते हुए विवाह समारोहों में नवविवाहित दंपत्तियों को पौधे भेंट कर वनों की सुरक्षा का संकल्प दिलाने की शुरुआत की है। प्रभागीय वनाधिकारी श्री नवीन चंद्र पंत के निर्देशन में संचालित इस अभियान का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में विवाह आयोजनों के दौरान बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं को रोकना है।

गत 25 अप्रैल को ग्राम कुकडोनी में सुश्री बबीता (पुत्री श्री पुष्कर सिंह विष्ट) के विवाह अवसर पर बारात सल्ली-कुकडोनी पैदल मार्ग से पहुँची थी। इसी दौरान वन आरक्षी शबलवंत भंडारी पौधारोपण एवं जनजागरूकता हेतु विवाह स्थल की ओर जा रहे थे, जब उन्होंने मार्ग के समीप वन क्षेत्र में आग की लपटें देखीं। तत्काल इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी चंपावत को दी गई और मौके पर ही आग बुझाने का प्रयास प्रारंभ किया गया।

प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि बारातियों की असावधानी के चलते आग लगी, जिससे सल्ली वन पंचायत तथा सल्ली आरक्षित वन क्षेत्र का लगभग 14 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ। इस मामले में भारतीय वन अधिनियम, 1927 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वन अपराध पंजीकृत कर लिया गया है। दोषियों की पहचान कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि चंपावत वन प्रभाग में बारात से हुई वनाग्नि का यह पहला पंजीकृत मामला है।

प्रभागीय वनाधिकारी श्री पंत ने कहा, "विभागीय कार्रवाई का उद्देश्य सामाजिक आयोजनों में बाधा डालना नहीं है, बल्कि वनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वनों का बचाव हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।

चंपावत वन प्रभाग ने आम जनता से अपील की है कि विवाह एवं अन्य मांगलिक आयोजनों के दौरान पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखें, ताकि प्राकृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखा जा सके।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in