🔊
अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 पव्वे माल्टा देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
चम्पावत, 27 अप्रैल 2025:
जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना पाटी पुलिस ने 50 पव्वे माल्टा अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के दिशा-निर्देशन में तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 27 अप्रैल को थाना पाटी क्षेत्र के टॉक कंद के पास चेकिंग के दौरान भगवान सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, निवासी कमलेख थाना लोहाघाट, जिला चम्पावत (उम्र 30 वर्ष) को अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया।
गिरफ्तारी के बाद भगवान सिंह के विरुद्ध मु0अ0सं0-11/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से 50 पव्वे माल्टा अवैध देशी शराब बरामद की है।
इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक सागर बिष्ट, हेड कांस्टेबल रमेश गोस्वामी और कांस्टेबल संतोष कुमार शामिल रहे।
चम्पावत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान भविष्य में भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।