🔊
चम्पावत: नन्दा कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों को अग्नि सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, मॉक ड्रिल का आयोजन
चम्पावत, 28 अप्रैल 2025:
जनपद चम्पावत में अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जागरूकता अभियान के तहत नन्दा कॉन्वेंट स्कूल, टनकपुर में आज एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अग्निशमन केन्द्र टनकपुर के लीडिंग फायरमैन श्री वीरेंद्र कुमार के निर्देशन में किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देश तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में वर्तमान फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के सभी थाना एवं अग्निशमन प्रभारियों को अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अग्निशमन टीम द्वारा छात्र-छात्राओं और अध्यापक-अध्यापिकाओं को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग तथा अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मॉक ड्रिल के दौरान अग्नि लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया कैसे दी जाए, स्वयं को एवं दूसरों को सुरक्षित कैसे किया जाए, इस पर भी व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विशेष रूप से एलपीजी गैस सिलेंडर लीक होने से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के तरीकों पर भी छात्रों को जागरूक किया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
कार्यक्रम में शामिल फायर टीम:
DVR धर्मेन्द्र लाल
FM तनुजा कोहली
FM भावना पन्त
प्रिया दत्ताल
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: